विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेलंगाना: हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही बस की ट्रक से टक्कर, 6 की मौत; 43 लोग थे सवार

Published: Wed, 26 Aug 2026 07:44 AM (GMT+05:30)Updated: Wed, 26 Aug 2026 08:23 AM (GMT+05:30)

तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में आज सुबह प्राइवेट बस और ट्रक की टक्कर हो गई। इस भीषण सड़क हादसे में ...और पढ़ें

HighLights

  1. सूर्यापेट में सुबह 5:20 बजे हुआ हादसा।

  2. हैदराबाद-विजयवाड़ा बस की ट्रक से टक्कर।

  3. हादसे में 6 लोगों की मौत, कई घायल।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में आज सुबह करीब 5 बजकर 20 मिनट पर एक बड़ा हादसा हो गया। एक प्राइवेट ट्रैवल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है।

यह बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। बस में 43 यात्री सवार थे। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं, उन्हें स्थानीय अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

सूर्यापेट में हुए हादसे में 6 लोगों की मौत

समाचार एजेंसी एएनआइ को सूर्यापेट पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक प्राइवेट ट्रैवल बस हैदराबाद से विजयवाड़ा जा रही थी। बस में 43 यात्री सवार थे, लेकिन अचानक ही दुर्गापुरम स्टेज के पास बस की ट्रक हो गई।

इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूर्यापेट पुलिस ने बताया, 'हमने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर भेज दिया है और मामले की जांच कर रहे हैं।'

मुख्यमंत्री ने बेहतर इलाज मिलने की कही बात

इस हादसे की जानकारी सामने आते ही तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने सूर्यापेट जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर दुख जताया है।

तेलंगाना CMO ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए लिखा, 'कोडद मंडल के द्वारकुंटा के पास एक प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर हो गई। मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को घायलों के बेहतर इलाज के लिए जरूरी कदम उठाने का निर्देश दिया है।'

Telangana (4)

(समाचार एजेंसी एएनआइ के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका रक्षा सहयोग का प्रतीक: अमेरिकी राजदूत ने टाटा-लॉकहीड मार्टिन संयंत्र का किया दौरा