यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 06, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Tripura Family Murder Case: त्रिपुरा में किशोरी ने की मां, बहन और परिवार के 2 और सदस्यों की हत्या
त्रिपुरा के धलाई जिले में एक भीषण हत्या के मामले में एक किशोर ने मां और बहन सहित अपने परिवार ...और पढ़ें

अगरतला, एजेंसी। त्रिपुरा के धलाई जिले में एक भीषण हत्या के मामले में एक किशोर ने मां और बहन सहित अपने परिवार के चार सदस्यों की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने 15 वर्षीय आरोपी सुप्रिया देबनाथ को रविवार को उस समय गिरफ्तार कर लिया, जब वह एक बत्तख बेचने बाजार गई थी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सुप्रिया ने शनिवार की देर रात अपने दादा बादल देबनाथ (70), मां समिता देबनाथ (32), बहन सुपर्णा देबनाथ (10), चाची रेखा देब (42) को कुल्हाड़ी से उस समय मार डाला, जब वह सभी सो रहे थे।
अधिकारी ने कहा, यह भीषण घटना पूर्वी त्रिपुरा के धलाई जिले के कमालपुर थाना क्षेत्र के दुरई शिब बारी गांव में हुई। अपराध के मकसद का पता लगाने के लिए आगे की जांच की जा रही है।
