विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीएम मोदी से मिले टेक दिग्गज निकेश अरोड़ा, बोले- पीएम की तकनीक की समझ से प्रभावित हूं

Published: Wed, 25 Nov 2026 02:00 AM (GMT+05:30)

अमेरिका की साइबर सिक्यूरिटी कंपनी पॉलो ऑल्टो नेटवर्क्स के चेयरमैन एवं सीईओ निकेश अरोड़ा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। 

पीएम मोदी से मिले टेक दिग्गज निकेश अरोड़ा (फोटो- एक्स)

पीएम मोदी से मिले टेक दिग्गज निकेश अरोड़ा (फोटो- एक्स)

HighLights

  1. अरोड़ा ने डिजिटल सिक्यूरिटी पर प्रधानमंत्री के फोकस का भी उल्लेख किया

  2. अरोड़ा ने डिजिटल सिक्यूरिटी पर प्रधानमंत्री के फोकस का भी उल्लेख किया

एएनआई, नई दिल्ली। अमेरिका की साइबर सिक्यूरिटी कंपनी पॉलो ऑल्टो नेटवर्क्स के चेयरमैन एवं सीईओ निकेश अरोड़ा ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री की तकनीक की समझ और उसके सकारात्मक पक्ष को लेकर स्पष्ट दृष्टि की सराहना की।

अरोड़ा ने मुलाकात के बाद 'एक्स' पर लिखा, 'मैं उनकी तकनीक की समझ और इसके सकारात्मक पक्ष को देखने के उनके स्पष्ट नजरिये से प्रभावित हूं। एआई की असीम संभावनाएं हैं और इससे आम लोगों को किस तरह लाभ मिल सकता है। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य सेवा या भारत में कारोबार करने की राह की बाधाएं दूर करना।'

अरोड़ा ने डिजिटल सिक्यूरिटी पर प्रधानमंत्री के फोकस का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी यह समझने के लिए उत्सुक थे कि इसे सुरक्षित तरीके से कैसे लागू किया जा सकता है और गलत इरादे वाले लोगों के हाथों में पड़ने पर इससे क्या खतरे हो सकते हैं। पालो ऑल्टो नेटवर्क्स और मैं, दोनों ही उनके इस विजन में सकारात्मक योगदान देने को तत्पर हैं।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।