TBSE 12th Result 2016: त्रिपुरा बोर्ड की 12वीं क्लास का रिजल्ट tbse.in पर आज
त्रिपुरा बोर्ड की 12 क्लास का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। यह रिजल्ट tbse.in के साथ-साथ जागरण जोश पर भी देखा जा सकता है।
अगरतला (जेएनएन)। त्रिपुरा बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन की 12वीं क्लास के साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट आज घोषित किया जाएगा। इसकी घोषणा राज्य के शिक्षा मंत्री तपन चक्रवर्ती ने की है। इस रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेब साइट के अलावा जागरण जोश पर भी देखा जा सकेगा। इसके लिए स्टू्डेंट्स को tripura12.jagranjosh.com पर क्लिक करना होगा। इसके अलावा यह रिजल्ट tbse.in and tripuraresults.nic.in पर भी देखा जा सकेगा। त्रिपुरा बोर्ड ने इस बार 12वीं के एग्जाम मार्च-अप्रेल 2016 के बीच आयोजित किए थे। इसके बाद से ही छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसर्बी से इंतजार था।
सभी छात्र-छात्राएं अपने इस रिजल्ट को जागरण जोश से अासानी से जान सकते हैं। रिजल्ट जानने के लिए उन्हें कुछ जरूरी सुचनाओं को फिल करना हाेगा। लिंंक पर क्लिक करने के बाद
- अपनी स्ट्रीम चुनें
- अपना हॉल टिकट या रोल नंबर डालें
- सब्मिट बटन पर क्लिक करें
- अपने रिजल्ट की पीडीएफ फाईल को डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
पिछले वर्ष इस परीक्षा में करीब 28,222 छात्र-छात्राओं ने अपने को रिजस्टर्ड कराया था और करीब 24,247 इस परीक्षाा में बैठे थे। पिछली बार करीब 81.07% छात्र-छात्राओं ने यह परीक्षा पास की थी।