Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    देश का सबसे अधिक कोरोना संक्रमित राज्य तमिलनाडु, 24 घंटों में आए 33,059 नए मामले

    By Monika MinalEdited By:
    Updated: Wed, 19 May 2021 11:01 AM (IST)

    Coronavirus in Tamilnadu बीते 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु (Tamil Nadu) में 33059 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और 364 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1664350 हो गया।

    Hero Image
    देश में सबसे अधिक संक्रमित राज्य तमिलनाडु

      चेन्नई, आइएएनएस। देश का सबसे अधिक संक्रमित राज्य तमिलनाडु (Tamil Nadu) है जहां बीते 24 घंटों में आए कोरोना संक्रमण के नए मामलों के आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है।  मंगलवार को यहां   SARS CoV2 वायरस से 33,059 लोग संक्रमित पाए गए  और 364 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद राज्य में अब तक कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 16,64,350 हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में बीते 24 घंटों में COVID-19 के  2,67,334 नए मामले आए और 4529 लोगों की मौत हो गई।  इसके बाद देश में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या  2,54,96,330 हो गई और  कुल मौतों की संख्या 2,83,248 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 32,26,719 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 2,19,86,363 है।

    15 मई को तमिलनाडु में 33,658 नए मामले आए थे वहीं 16 मई को 33,181 और 17 मई को 33,075 कोरोना संक्रमितों के मामले सामने आए। देश में हो रही कोरोना संक्रमितों की मौतों में तमिलनाडु चौथे स्थान पर है। यहां 18,369 लोगों की मौत हुई है। यहां सक्रिय मामलों में बढोतरी भी स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए चिंता का विषय है। मंलगवार को  दर्ज आंकड़ों के अनुसार यहां 42,949 संक्रमित मरीजों का इलाज हेल्थ केयर सेंटरों व उनके घरों में चल रहा है। 

    इन राज्यों में आए अधिक संक्रमण के मामले-

    तमिलनाडु 33,059 16.64, केरल 31,337 22.00, कर्नाटक 30,309 22.72, महाराष्ट्र 28,438 54.33, आंध्र प्रदेश 21,320 14.75, बंगाल 19,428 11.71, उत्तर प्रदेश 8,673 16.37, राजस्थान 8,398 8.79, हरियाणा 7,774 7.09, पंजाब 7,066 5.11, मध्य प्रदेश 5,412 7.42, छत्तीसगढ़ 6,477 9.25, गुजरात 6,447 7.66, बिहार 6,286 6.64, उत्तराखंड 4,785 2.98, दिल्ली 4,482 13.02, जम्मू-कश्मीर 3,967 2.51, हिमाचल प्रदेश 2,892 1.66। कोरोना महामारी की दूसरी कहर से जूझ रहे देश के लिए पिछला हफ्ता बेहद अहम रहा है। इस दौराम महामारी का कहर कुछ कम हुआ है और हालात में तेजी से सुधार होने से लोगों ने भी राहत की सांस ली।