तमिलनाडु में बस और मोपेड की टक्कर, 3 सगी बहनों समेत 4 छात्राओं की मौत
तमिलनाडु के नमक्कल जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मोपेड पर सवार चार छात्राओं की मौत हो गई, जिनमें तीन सगी बहनें और उनकी चचेरी बहन शामिल थीं।

कॉलेज बस की टक्कर से 4 छात्राओं की मौत (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के नमक्कल जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हुआ। एक निजी कॉलेज की बस की टक्कर में मोपेड पर सवार तीन सगी बहनों और उनकी 11 वर्षीय चचेरी बहन की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, चारों छात्रा चारों लड़कियां मोपेड पर स्कूल से घर लौट रही थीं, तभी इलाचिपालयम के पास एक निजी कॉलेज की बस ने उनकी मोपेड को जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आरोपी बस ड्राइवर ने थाने में सरेंडर कर दिया है।
सक्कारामपलयम की रहने वाली थी छात्राएं
चारों छात्राएं नमक्कल जिले के चारों सक्कारामपलयम की रहने वाली थी। मृतकों की पहचान सरकारी कॉलेज की द्वितीय वर्ष की छात्रा एस कलाइचेलवी (19 वर्ष), उनकी बहनें निवेदा (15 वर्ष, कक्षा 11वीं) और धनुश्री (11 वर्ष, कक्षा 7वीं) और उनकी चचेरी बहन आर अबिनया (11 वर्ष, कक्षा 6वीं) के रूप में हुई है।
मोपेट से लेकर लौट रही थी घर
कलाइचेलवी अपनी बहनों और अबिनया को इलाचिपालयम के पास स्थित उनके स्कूल से लेकर मोपेड पर घर लौट रही थी, तभी एक बस ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि चारों मोपेड से गिर गईं।
एलाचिपालयम पुलिस ने बताया कि कलाइचेलवी और निवेदा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धनुश्री और अबिनया की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। यह बस रासीपुरम के पास स्थित एक निजी शिक्षण संस्थान की है।
