विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देगी तमिलनाडु सरकार, दो कंपनियों को दिया ऑर्डर

Published: Sat, 22 Aug 2026 11:33 PM (IST)

तमिलनाडु सरकार 15 सितंबर को 'थाई मामन थांगा मोधीराम थित्तम' के तहत नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देना शुरू करेगी।

नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देगी तमिलनाडु सरकार।

नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देगी तमिलनाडु सरकार।

HighLights

  1. तमिलनाडु सरकार नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देगी।

  2. योजना 15 सितंबर को अन्नादुरई जयंती पर होगी शुरू।

  3. सरकारी अस्पतालों में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा लाभ।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु सरकार नवजात शिशुओं को सोने की अंगूठी देगी। सरकार ने बताया कि थाई मामन थांगा मोधीराम थित्तम (मामा की सोने की अंगूठी योजना) के तहत सोने की अंगूठियां खरीदने के लिए दो आभूषण कंपनियों को कार्यादेश जारी किया गया है। यह योजना पूर्व मुख्यमंत्री सीएन. अन्नादुरई की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर को शुरू की जाएगी।

सरकारी अस्पतालों में 22 जून 2026 या उसके बाद जन्म लेने वाले बच्चों को इस योजना का लाभ मिलेगा। सरकार ने शुक्रवार को बताया कि तमिलनाडु चिकित्सा सेवा निगम (टीएनएमएससी) ने लाभार्थियों के लिए सोने की 1,28,499 अंगूठियों की आपूर्ति के वास्ते जाय अलुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स को 70:30 के अनुपात में कार्यादेश जारी किए हैं। इसके तहत जाय अलुक्कास 89,949 अंगूठी बनाएगी, वहीं कल्याण ज्वैलर्स 38,550 अंगूठियां बनाएंगी।

मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना की घोषणा की थी। इसका लाभ सरकारी अस्पतालों में पैदा हुए शिशुओं को मिलेगा ताकि सरकारी अस्पतालों में प्रसव को प्रोत्साहित किया जा सके।

एक ग्राम वजन की सोने की 4,41,667 अंगूठियां उपलब्ध कराने के आदेश के बाद तमिलनाडु चिकित्सा सेवा निगम ने 14 जुलाई को निविदा जारी की थी। इसमें 11 कंपनियों ने हिस्सा लिया था। जाय अलुक्कास ने एक ग्राम सोने की कीमत को छोड़कर प्रसंस्करण शुल्क, बीमा, परिवहन और भारतीय मानक ब्यूरो (बीआइएस) की मुहर लगाने सहित सभी अतिरिक्त शुल्क के लिए सबसे कम 0.01 रुपये की बोली लगाई।

कल्याण ज्वैलर्स ने भी कम कीमत की बोली पेश की। जून से सितंबर चार महीने के दौरान लाभार्थियों को सोने की 1,28,499 अंगूठियां उपलब्ध कराने के लिए जाय अलुक्कास और कल्याण ज्वैलर्स को 70:30 के अनुपात में कार्यादेश जारी किया गया है।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)