विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तमिलनाडु: 100 फीट गहरी खाई में लुढ़का लकड़ी से भरा ट्रक, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:57 PM (IST)

तमिलनाडु के नीलगिरि में कोटागिरी के पास एक लकड़ी से लदी लॉरी बारिश के कारण मिट्टी धंसने से 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

HighLights

  1. लकड़ी से लदी लॉरी 100 फीट खाई में गिरी।

  2. बारिश से कमजोर मिट्टी धंसने से हुआ हादसा।

  3. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

डिजिटल डेस्क, चेन्नई। तमिलनाडु के नीलगिरि में कोटागिरी के पास कट्टाबेट्टू में एक लकड़ी से लदी लॉरी अचानक ढलान से नीचे लुढ़क गई और लॉरी करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी।

कब और कैसे हुए हादसा?

कोटोगिरी के पास कट्टाबेटेटू इलाके में लकड़ियों से लदी एक लॉरी सड़क किनारे खड़ी थी। तभी बारिश के कारण कमजोर हुई मिट्टी धंस गई और भारी लॉरी करीब 100 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना को देखकर स्थानीय लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

हादसे का वीडियो वायरल

कोटागिरी के पास हुए इस हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लॉरी खाई में लुढ़कते नजर आ रही है। लगातार बारिश के बाद पहाड़ी रास्तों पर मिट्टी धंसने का खतरा बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें- 'तमिलनाडु का होगा अपना राज्य ध्वज', मंत्री आधव अर्जुन की राजनीतिक टिप्पणी पर विवाद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।