विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tamil Nadu: करूर-सलेम हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर से टक्कर के बाद वैन से जा भिड़ी बस; 4 की मौत व 15 घायल

By Agency Edited By: Prince Gourh
Published: Sat, 17 May 2025 09:47 AM (IST)

तमिलनाडु के करूर जिले के सेम्मादाई में करूर-सलेम राजमार्ग पर एक दर्दनाक घटना घटी है। एक ओमनी बस और ट्रैक्टर ...और पढ़ें

करूर में बस और ट्रैक्टर की टक्कर के बास वैन से हुई टक्कर (फाइल फोटो)
करूर में बस और ट्रैक्टर की टक्कर के बास वैन से हुई टक्कर (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बस और ट्रैक्टर की टक्कर के बाद वैन से हुई टक्कर
  2. घटना में चार लोगों की हुई मौत, 15 लोग हुए घायल

पीटीआई, तमिलनाडु। करूर जिले के सेम्मादाई के पास एक ओमनी बस ने एक ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद विपरित दिशा में जा रही एक पर्यटक वैन से टकरा गई। इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए।

वैन चालक की भी हुई मौत

पुलिस ने बताया कि मृतकों में वैन चालक भी शामिल है और घायल लोगों को इलाज के लिए पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, ओमनी बस बेंगलुरू से नागरकोइल की ओर जा रही थी।

पुलिस ने बताया कि करूर-सलेम राजमार्ग पर ओमनी बस की टक्कर एक ट्रैक्टर से हो गई और टक्कर के कारण बस दाहिनी ओर मुड़ गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए विपरित दिशा से थूथुकुडी से आ रही पर्यटक वैन से टकरा गई।

तीनों गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त

इस भीषण टक्कर के कारण ओमनी बस, ट्रैक्टर और वैन के अगले हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना को लेकर जांच जारी है।