विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'आदेश नहीं रुका तो सभी स्तंभ धार्मिक रंग लेंगे', तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने के विवाद में सुप्रीम कोर्ट पहुंची तमिलनाडु सरकार

Published: Wed, 18 Nov 2026 10:44 PM (IST)

तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दरगाह के पास दीप जलाने की अनुमति ...और पढ़ें

तिरुपपरंकुंद्रम पहाड़ी दीप विवाद

तिरुपपरंकुंद्रम पहाड़ी दीप विवाद

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में दलील दी है कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दरगाह के पास स्थित पत्थर के स्तंभ पर पारंपरिक कार्तिगई दीपम दीप जलाने की अनुमति देने से देशभर के हजारों सर्वेक्षण स्तंभ धार्मिक रंग ले सकते हैं।

मदुरै के जिला कलेक्टर की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने बुधवार को जस्टिस अरविंद कुमार और विपुल एम. पांचोली की पीठ के समक्ष मद्रास हाई कोर्ट के निर्देश पर रोक लगाने की मांग कर यह दलील दी।

शंकरनारायणन ने कहा,"एक राज्य के तौर पर हमें आशंका है कि यदि फैसले को बरकरार रखा, तो इन सभी स्तंभों को धार्मिक रंग दे दिया जाएगा और लोग इसतरह की गतिविधियां शुरू कर देंगे। अदालत के अधिकार क्षेत्र का विस्तार नहीं होना चाहिए, वरना देशभर में हजारों सर्वेक्षण स्तंभ धार्मिक स्वरूप लेने लगेंगे।"

सिकंदर बादुशा औलिया दरगाह समिति की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता हुजेफा अहमदी ने दलील दी कि हाई कोर्ट की एकल पीठ ने उन्हें हाई कोर्ट के नियमों के तहत जवाब दाखिल करने के लिए पर्याप्त समय दिए बिना आदेश पारित किया। अहमदी ने कहा कि हाई कोर्ट के एकल न्यायाधीश ने आदेश पारित करने से पहले दरगाह को सूचना दिए बिना मौके का दौरा किया था। मामले में सुनवाई गुरुवार को जारी रहेगी।

तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को तत्काल अंतरिम राहत की मांग करते हुए कहा था कि इस साल 24 नवंबर को होने वाला कार्तिगई दीपम उत्सव नजदीक है और यदि हाई कोर्ट के निर्देश पर रोक नहीं लगी, तो दीपक को "विवादित" स्थान पर जलाना होगा।

राज्य सरकार की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता जयदीप गुप्ता ने कहा था कि दीपथून के नाम से जाने जाने वाले पत्थर के स्तंभ पर अनुष्ठानिक दीपक जलाने की कोई स्थापित परंपरा नहीं है।

इससे पहले, तमिलनाडु के हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग (एचआर एंड सीई) ने अरुल्मिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर और तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी का नियंत्रण भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) को सौंपने तथा पारंपरिक कार्तिगई दीपम उत्सव में बदलाव की मांग वाली याचिका का कड़ा विरोध किया था।

मदुरै स्थित अरुल्मिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर में कार्तिगई दीपम को लेकर विवाद इस बात पर है कि तिरुपरंकुंद्रम पहाड़ी पर दीपक कहां और किसके द्वारा जलाया जाना चाहिए।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।