विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इश्क, रिलेशन और शक! जन्मदिन पर सरप्राईज देने के बहाने बुलाया और ट्रांसजेंडर प्रेमी ने प्रेमिका को दी दर्दनाक मौत

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey
Published: Mon, 25 Dec 2023 08:35 PM (IST)

चेन्नई के पास चेंगलपट्टू जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चेंगलपट्टू में एक 24 वर्षीय महिला की उसके ...और पढ़ें

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आरोपी ने सरप्राईज देने के बहाने बुलाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)
जन्मदिन की पूर्व संध्या पर आरोपी ने सरप्राईज देने के बहाने बुलाया (प्रतीकात्मक तस्वीर)

HighLights

  1. मृतका ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था
  2. जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सरप्राईज देने के बहाने बुलाया
  3. नंदिनी को आरोपी के इरादों पर शक नहीं हुआ

एजेंसी, चेन्नई। चेन्नई के पास चेंगलपट्टू जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। चेंगलपट्टू में एक 24 वर्षीय महिला की उसके बचपन के दोस्त (ट्रांसमैन) ने हत्या कर दी। मृतका की पहचान मदुरै की मूल निवासी 24 साल की नंदिनी के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि 23 दिसंबर की रात एक लड़की जली हुई अवस्था में पाई गई, जो अपनी जान के लिए संघर्ष कर रही थी। लड़की के दोनों पैरों में जंजीरें बंधी हुई थीं और उसके हाथ, पैर और गर्दन पर ब्लेड के घाव थे। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान वेट्रीमरन उर्फ पांडी महेश्वरी के रूप में हुई है जो एक ट्रांसजेंडर है।

मृतका ने आरोपी से बात करना बंद कर दिया था

आरोपी ने पुलिस को बताया कि वे दोनों रिलेशनशिप में थे और नंदिनी ने पिछले कुछ दिनों से उसके साथ बात करना बंद कर दिया था। आरोपी को नंदिनी पर शक हो रहा था कि वह दूसरों से बात करती है।

जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सरप्राईज देने के बहाने बुलाया

आरोपी वेट्रिमरन ने पुलिस को बताया कि दोनों के रिश्ते में परेशानियां आ रही थीं और इसलिए उसने यह भयानक कदम उठाया। पंडी महेश्वरी ने चेन्नई के दक्षिणी उपनगर केलांबक्कम के पास थलंबूर में शनिवार को नंदिनी को उनके जन्मदिन की पूर्व संध्या पर कुछ सरप्राईज देने के बहाने बुलाया। इसके बाद आरोपी ने नंदिनी की आंखों पर पट्टी बांधी, फिर जंजीरों से बांध दिया और जिंदा जला दिया।

नंदिनी को आरोपी के इरादों पर शक नहीं हुआ

पीड़िता मदुरै की रहने वाली सॉफ्टवेयर इंजीनियर थी और यहां काम करती थी। नंदिनी को उसके इरादों पर संदेह नहीं हुआ क्योंकि वेट्रीमरन ने कहा था कि वह उसके जन्मदिन से पहले उसे कुछ सरप्राईज देना चाहता है। नंदिनी चेन्नई में अपने रिश्तेदार के घर पर रह रही थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: चुनावी रणनीति का पूरा दारोमदार अब सूबे के दिग्गजों पर नहीं छोड़ेगा कांग्रेस हाईकमान, होने जा रहा ये बड़ा परिवर्तन