Move to Jagran APP

महाराष्ट्र बना हॉटस्पॉट, देशभर में रोजाना पांच सौ से ज्यादा नए केस, अब तक 273 की मौत

पिछले 24 घंटे में देशभर में 909 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 8447 हो गई है। जानें देश के बाकी राज्‍यों में कैसे हैं हालात...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Published: Sun, 12 Apr 2020 10:36 PM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2020 06:58 AM (IST)
महाराष्ट्र बना हॉटस्पॉट, देशभर में रोजाना पांच सौ से ज्यादा नए केस, अब तक 273 की मौत
महाराष्ट्र बना हॉटस्पॉट, देशभर में रोजाना पांच सौ से ज्यादा नए केस, अब तक 273 की मौत

नई दिल्ली, जेएनएन। कोरोना महामारी से देश में हालात फिलहाल सुधरते नजर नहीं आ रहे हैं। हालांकि, दूसरे देशों की तुलना में अभी अपने यहां स्थिति नियंत्रण में है। फिर भी पिछले कुछ दिनों से रोजाना पांच सौ ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले चौबीस घंटे में देशभर में 909 नए मामले सामने आए हैं जिसके साथ ही संक्रमितों की संख्या 8,447 हो गई है। बीते 24 घंटे देशभर में 34 लोगों की मौत हुई है जबकि 909 नए मामले सामने आए हैं। देश में अब तक कोरोना से 273 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 765 लोग पूरी तरह स्वस्थ भी हुए हैं। पिछले चौबीस घंटे के दौरान ही 74 लोग स्वस्थ हुए हैं।

loksabha election banner

आंकड़ों में क्‍यों आ रहा अंतर

राज्य सरकारों से प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के 820 नए केस मिले हैं जिसके साथ संक्रमितों का आंकड़ा 9,172 पर पहुंच गया है। कोरोना संक्रमित मृतकों की संख्या 323 हो गई है। वहीं उपचार के बाद 996 लोग इस महामारी से पूरी तरह ठीक भी हुए हैं। रविवार को 42 लोगों की मौत हुई, जिसमें महाराष्ट्र में 22, दिल्ली में पांच, मध्य प्रदेश में चार, तेलंगाना, गुजरात और बंगाल में दो-दो और झारखंड, राजस्थान, पंजाब, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु में एक-एक मौत शामिल है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों से मिले आंकड़ों में अंतर को लेकर अधिकारियों का कहना है कि राज्यों की संबंधित इकाइयों से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को आंकड़े मिलने में देरी के कारण यह अंतर रहता है। जबकि, कई निजी एजेंसियां सीधे राज्यों से आंकड़े जुटाती हैं।

महाराष्ट्र बना हॉटस्पॉट

मुंबई में मरने वालों में छह लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं, जबकि, 15 की उम्र 40 से 60 वर्ष के बीच थी। राज्य में अब तक 149 लोगों की मौत हो चुकी है। अगर संक्रमितों के हिसाब से राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र हॉटस्पॉट बना हुआ है। रविवार को राज्य में 221 नए मामले मिले और संक्रमितों का आंकड़ा 1,982 हो गया है। नागपुर में भी 14 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। ये सभी तबलीगी जमात वालों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। महाराष्ट्र के बाद तमिलनाडु में सबसे ज्यादा 106 नए केस मिले हैं और राज्य संक्रमितों का आंकड़ा भी एक हजार को पार कर गया है। कुल संक्रमित 1,075 हो गए हैं। 

दिल्ली में और 34 जमाती संक्रमित 

दिल्ली में रविवार को भी 85 नए केस सामने आए, जिसमें 34 जमाती हैं। दिल्ली में अब तक कुल 1,154 पाए गए हैं। मध्य प्रदेश में भी 32 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें चार जमाती हैं और कुल 579 संक्रमित हो गए हैं। 

राजस्थान में 104 नए केस मिले

राजस्थान में भी तेजी से मामले बढ़ रहे हैं। रविवार को भी यहां 104 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमितों की संख्या 804 हो गई है। गुजरात में 48 नए केस मिले हैं और अभी तक कुल संख्या 516 हो गई है। 

उत्तर प्रदेश में पांच सौ के करीब संक्रमित

उत्तर प्रदेश में भी 34 नए मामले मिले हैं, जिनमें 23 तब्लीगी हैं और संक्रमित 488 हो गए हैं। जबकि, 17 नए केस के साथ कर्नाटक में 232, दो नए मामलों के साथ केरल में 373 और 21 नए मामलों के साथ जम्मू-कश्मीर में अभी तक संक्रमितों की संख्या 245 हो गई है। हरियाणा में 16 नए केस पाए गए हैं और पीडि़तों की संख्या 181 पर पहुंच गई है। जबकि, 10 नए मामलों के साथ पंजाब में मरीजों की संख्या 171 हो गई है। 

तेलंगाना में आंकड़ा पांच सौ के पार

आंध्र प्रदेश में 15 नए मामले मिले हैं और संख्या 420 हो गई है, 28 नए केस के साथ तेलंगाना में कुल संक्रमित 531 हो गए हैं और ओडिशा में भी 10 नए मामले पाए गए हैं और संक्रमितों की संख्या 54 पर पहुंच गई है। 

राज्य संक्रमित

महाराष्ट्र -1,982

दिल्ली - 1,154

तमिलनाडु - 1,075

राजस्थान - 804

मध्य प्रदेश - 579

गुजरात - 516

तेलंगाना - 531

उत्तर प्रदेश - 488

आंध्र प्रदेश - 420

केरल - 375

जम्मू-कश्मीर - 245

कर्नाटक - 232

हरियाणा - 181

पंजाब - 171

बंगाल - 122

बिहार - 64

ओडिशा - 54

उत्तराखंड - 35

हिमाचल प्रदेश - 32

छत्तीसगढ़ - 31

असम - 28

चंडीगढ़ - 21

झारखंड - 19

लद्दाख - 15

अंडमान-निकोबार - 11

पुडुचेरी - 8

गोवा - 7

मणिपुर - 2

त्रिपुरा - 2

मिजोरम - 1


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.