Move to Jagran APP

DATA STORY : तमिलनाडु और असम में नए मंत्रियों पर कितने हैं आपराधिक केस और कितनी है संपत्ति उनकी, जानें यहां..

तमिलनाडु में 32 में से 28 (88 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं 16 मंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार 32 में से 31 (97 प्रतिशत) मंत्री करोड़पति है। 32 मंत्रियों की औसतन संपत्ति 11.71 करोड़ है।

By Vineet SharanEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 08:43 AM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 04:11 PM (IST)
DATA STORY : तमिलनाडु और असम में नए मंत्रियों पर कितने हैं आपराधिक केस और कितनी है संपत्ति उनकी, जानें यहां..
असम में एक प्रतिशत मंत्री ने आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 1 मंत्री ने गंभीर आपराधिक मामला घोषित किया है।

नई दिल्ली, अनुराग मिश्र। असम में हुए ताजा चुनावों में 7 फीसद मंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं 14 मंत्रियों की औसतन संपत्ति 4.78 करोड़ रुपये है। वहीं, तमिलनाडु में बने नए मंत्रिमंडल में 88 फीसद मंत्रियों पर आपराधिक मामले हैं, वहीं उनकी संपत्ति 11.71 करोड़ रुपये है। यह बात एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की ताजा रिपोर्ट में सामने आई है।

loksabha election banner

तमिलनाडु

तमिलनाडु में 32 में से 28 (88 प्रतिशत) मंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। वहीं 16 मंत्रियों ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। एडीआर की रिपोर्ट के अनुसार, 32 में से 31 (97 प्रतिशत) मंत्री करोड़पति हैं। 32 मंत्रियों की औसतन संपत्ति 11.71 करोड़ रुपये है। अधिकतम संपत्ति घोषित करने वाले मंत्रियों में निर्वाचन क्षेत्र रानीपेट से आर. गांधी ने सबसे अधिक संपत्ति 47.94 करोड़ रुपये घोषित की है। सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले मंत्रियों में निर्वाचन क्षेत्र पद्मनाभरपुरम से मनोथंगराज टी ने सबसे कम संपत्ति 23.39 लाख रुपये घोषित की है।

मंत्रियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 8वीं और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 23 मंत्रियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और उससे ज्यादा घोषित की है। 4 मंत्रियों ने अपनी आयु 25 से 50 वर्ष के बीच घोषित की है जबकि 23 मंत्रियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की हैं, जबकि 27 मंत्रियों ने अपनी आयु 51 से 80 साल के बीच घोषित की है। 1 मंत्री ने अपनी आयु 83 साल घोषित की है। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में 32 में 2 महिला मंत्री है।

असम

असम में एक प्रतिशत मंत्री ने अपने ऊपर आपराधिक मामले घोषित किए हैं। 1 मंत्री ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामला घोषित किया है। इसमें 14 में से 12 मंत्री करोड़पति है। 14 मंत्रियों की औसतन संपत्ति 4.78 करोड़ रुपये हैं। अधिकतम संपत्ति घोषित करने वाले मंत्रियों में निर्वाचन क्षेत्र जालकुबारी से हिमंत बिस्वा सरमा ने सबसे अधिक संपत्ति 17.27 करोड़ घोषित की है। सबसे कम संपत्ति घोषित करने वाले मंत्रियों में निर्वाचन क्षेत्र तिनसुकिया से संजोय किशन ने सबसे कम संपत्ति 55.35 लाख रुपये घोषित की है। कुल 11 मंत्रियों ने अपनी देनदारी घोषित की है, जिसमें से निर्वाचन क्षेत्र जालकुबारी से हिमंत बिस्वा सरमा ने 3.51 करोड़ रुपये के साथ सबसे ज्यादा देनदारी घोषित की है।

2 मंत्रियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता 10वीं और 12वीं के बीच घोषित की है, जबकि 12 मंत्रियों ने अपनी शैक्षिक योग्यता स्नातक और इससे अधिक घोषित की है। 11 मंत्रियों ने अपनी आयु 41 से 60 साल के बीच घोषित की है, जबकि 3 मंत्रियों ने अपनी आयु 61 से 70 वर्ष के बीच घोषित की है। असम विधानसभा चुनाव में 14 में से 1 महिला मंत्री है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.