मद्रास हाई कोर्ट में नियुक्त किये गए 6 नए जज, आज लेंगे शपथ
मद्राई हाई कोर्ट में 6 नए जज अपना कार्यभार संभालेंगे। सभी जज आज शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कॉल सभी जजों को शपथ दिलाएंगे।
चेन्नई। दो साल के लंबे अंतराल के बाद मद्राई हाई कोर्ट में 6 नए जज अपना कार्यभार संभालेंगे। सभी जज आज शपथ लेंगे। मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कॉल सभी जजों को शपथ दिलाएंगे।
कोर्ट सूत्रों ने बताया कि बुधवार को देरी से नियुक्ति पत्र मिलने के बाद सभी जजों को आज शपथ ग्रहण कराया जाएगा। शपथ ग्रहण करने वालों में वर्तमान में रजिस्टार जनरल कलयरसन और दूसरे जिला जज गोकुलदास (रिटायर्ड) का नाम शामिल है । ये दोनों न्यायपालिका से आते हैं।
ये भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट से मुहर लगने के बाद मद्रास होईकोर्ट को मिले छह नए जज
वहीं भारथीदासन, एस सुंदर, एम वी मुरलीधरन और डी कृष्णकुमार भी शपथ लेंगे। ये सभी बार से आते हैं। सभी जजों को मद्रास हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कॉल शपथ दिलाएंगे। इससे पहले दिसंबर 2013 में एक जज वेलुमनी को हाई कोर्ट में नियुक्त किया गया था। इनके शपथ के पाद यहां किसी को भी नियुक्त नहीं किया गया था।
बता दें कि यहां वकीलों के एक वर्ग की तरफ से मद्रास हाई कोर्ट जातीय विशेष की नियुक्ति का आरोप लगा कर प्रदर्शन किया गया था। जिससे यहां जजों की नियुक्ति प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई थी। इस लंबित याचिका पर सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी
इससे पहले सिर्फ दिसंबर 2013 में वर्तमान मुख्य न्यायाधीश संजय किशन कौल की अध्यक्षता में कोलेजियम की सिफारिश के बाद इसकी मंजूरी दी गई थी।
ये भी पढे़ंः मद्रास HC ने दी राजीव गांधी हत्याकांड की दोषी नलिनी को 24 घंटे की परोल
मद्रास हाई कोर्ट में नियुक्ति के लिए नौ नामों की सिफारिश की गई थी, जिसमें से छह नामों को सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने मंजूर कर लिया। इनमें से दो न्यायपालिका और चार बार से से हैं।