विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुवेंदु के एक फैसले से बंगाल की जनता की मौज, इन पांच योजनाओं का मिलेगा फायदा

Published: Mon, 11 May 2026 03:52 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 11 May 2026 04:09 PM (GMT+05:30)

पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में केंद्र सरकार की कई योजनाओं को राज्य में लागू करने की मंजूरी दे दी है।

पीएम मोदी और सीएम सुवेंदु की फाइल फोटो।

पीएम मोदी और सीएम सुवेंदु की फाइल फोटो।

HighLights

  1. सुवेंदु अधिकारी ने पहली कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता की

  2. केंद्र सरकार की छह प्रमुख योजनाएं लागू करने को मंजूरी

  3. आयुष्मान भारत, उज्ज्वला जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को मिलेगा लाभ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी की अध्यक्षता में सोमवार को सभी संबंधित अधिकारियों के साथ पहली कैबिनेट बैठक आयोजित की गई। इसमें सुवेंदु सरकार ने छह बड़े फैसले लिए। जिसमें ज्यादातर फैसले केंद्र की योजनाओं को लेकर लिया गया है।

इसमें खास तौर से उन योजनाओं को लागू करने का काम किया गया है। जिसको पिछली सरकार ने राज्य में लागू नहीं किया था। वहीं, सुवेंदु कैबिनेट के फैसले के बाद बंगाल के लोगों को आज से ही इन योजनाओं का लाभ मिलेगा। इसमें आयुष्मान भारत सहित केंद्र की विभिन्न योजनाओं को लागू करने की मंजूरी दी गई है।

पश्चिम बंगाल में आज से लागू होने वाली केंद्र सरकार की योजनाएं-

  • आयुष्मान भारत योजना
  • प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना
  • प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
  • प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना
  • उज्ज्वला योजना

ममता सरकार ने इन सभी योजनाओं को लागू नहीं किया था।

  • इसके कारण उज्ज्वला के तहत एक करोड़ आवेदन लंबित थे।
  • विश्वकर्मा योजना के तहत 8.65 लाख आवेदन रोके गए थे।
  • इनके अलावा जनगणना का काम तुरंत शुरू होगा।
  • भारतीय न्याय संहिता के नियम तुरंत फ़्रेम किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- 45 दिनों में BSF को जमीन, आयुष्मान भारत लागू... बंगाल का सीएम बनते ही सुवेंदु अधिकारी ने लिए 6 बड़े फैसले