विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maharashtra News: मुंबई को फिर दहलाने की साजिश? 1993 सीरियल ब्लास्ट के लिए रायगढ़ में ही उतारा गया था विस्फोटक

By Manish NegiEdited By:
Published: Thu, 18 Aug 2022 03:57 PM (IST)

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब समुद्र तट पर हथियारों से लोड संदिग्ध ...और पढ़ें

1993 सीरियल ब्लास्ट के लिए रायगढ़ में ही उतारा गया था विस्फोटक
1993 सीरियल ब्लास्ट के लिए रायगढ़ में ही उतारा गया था विस्फोटक

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में हरिहरेश्वर तट पर संदिग्ध नाव मिलने से हड़कंप मच गया है। नाव में तीन एके 47 राइफल और कारतूस भी मिले हैं। हरिहरेश्वर तट पर नाव कैसे पहुंची। हथियारों को यहां लाने का क्या मकसद था। इसको लेकर पुलिस जांच कर रही है। साथ ही पुलिस इसका भी पता लगा रही है क्या मुंबई को दहलाने की फिर से साजिश रची जा रही थी।

मुंबई बम धमाकों में मारे गए थे 257 लोग

रायगढ़ में संदिग्ध नाव मिलने के बाद 1993 में हुए मुंबई बम धमाकों की याद ताजा हो गई है। बता दें कि 12 मार्च 1993 को मुंबई में दो घंटे के भीतर सिलसिलेवार 12 बम धमाके हुए थे। सीरियल बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 713 लोग घायल हो गए।

तब रायगढ़ ही लाया गया था आरडीएक्स

मुंबई बम धमाके की घटना को अंजाम देने के लिए रायगढ़ में ही आरडीएक्स, गोला-बारूद और अन्य हथियारों की खेप आई थी। 12 मार्च 1993 को मुंबई में अलग-अलग जगहों पर विस्फोटक प्लांट किए गए थे। उस दिन एक के बाद एक हुए 12 धमाकों ने मुंबई को हिला कर रख दिया था। इन धमाकों में 257 लोगों की जान चली गई और 713 लोग घायल हो गए।

दो नावों में मिले हथियार

बता दें कि गुरुवार को रायगढ़ में दो नाव मिली हैं। दोनों नावों में कोई शख्स नहीं मिला है। पुलिस ने नाव से तीन एके 47, जिंदा कारतूस, लाइफ जैकेट्स और संदिग्ध सामान बरामद किया है। नाव का पंजीकरण ब्रिटेन का बताया जा रहा है, जबकि नाव में रखे एके-47 के बाक्स पर ओमान की किसी कंपनी का नाम लिखा है। संदिग्ध नाव मिलने के बाद मुंबई और पड़ोसी रायगढ़ जिलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस संदिग्ध नावों के बारे में और जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं- डिप्टी सीएम

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की इसको लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है। फडणवीस ने कहा कि नाव एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक की है। समुद्र में नाव का इंजन फट गया था, नाव से लोगों को निकाला गया यह अब हरिहरेश्वर समुद्र तट पर पहुंच गई। आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए पुलिस और प्रशासन को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

डिप्टी सीएम ने आगे बताया कि नाव से 3 एके-47 राइफले मिली हैं। केंद्रीय एजेंसियों को सूचित किया गया है। ATS भी इस पर काम कर रही है। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बल तैनात किए जाएंगे। सभी आवश्यक सावधानियां बरती गई हैं। किसी आतंकी एंगल की पुष्टि नहीं हुई है। सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:

Maharashtra Alert: मुंबई के पास श्रीवर्धन बंदरगाह पर नाव में मिलीं तीन AK-47 और गोलियां, आतंकी साजिश की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।