फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में आजम खान की सजा पर रोक बरकरार, SC से पत्नी और बेटे को भी मिली राहत
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान और उनके परिवार को फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में बड़ी राहत दी है। शीर्ष ...और पढ़ें
-1794893381375_m.webp)
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को बड़ी राहत दी (फाइल फोटो, जागरण ग्राफिक्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फर्जी प्रमाण पत्र मामले में समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान और उनके परिवार को बड़ी राहत मिली है।
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें जन्म प्रमाण पत्र में जालसाजी से जुड़े एक मामले में आजम खान की दोषसिद्धि (कनविक्शन) पर रोक लगा दी गई थी।
जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की बेंच ने यही राहत आजम खान के बेटे और पत्नी को भी दे दी, जिन्हें हाई कोर्ट ने ऐसी राहत देने से इनकार कर दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने आजम खान को बड़ी राहत दी
कोर्ट ने यह फैसला उन अलग-अलग याचिकाओं पर सुनाया, जिनमें इलाहाबाद हाई कोर्ट के 24 मई, 2024 के आदेश को चुनौती दी गई थी।
उस आदेश में आजम खान की दोषसिद्धि पर तो रोक लगा दी गई थी, लेकिन उनकी पत्नी और बेटे को ऐसी ही राहत देने से मना कर दिया गया था।
पत्नी और बेटे को भी कोर्ट से राहत
उत्तर प्रदेश सरकार और आजम खान के बेटे व पत्नी, दोनों ने ही हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ अपील दायर की थी।
जहां राज्य सरकार ने आजम खान की दोषसिद्धि पर हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई रोक को चुनौती दी, वहीं उनकी पत्नी और बेटे ने उन्हें ऐसी राहत न दिए जाने को चुनौती दी थी।
मंगलवार को कोर्ट ने राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दी जिसके बाद पत्नी और बेटे की अपील को स्वीकार कर लिया।