विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, राहुल गांधी और विपक्ष की याचिका पर टिकीं सबकी नजरें

Published: Thu, 15 Oct 2026 05:37 AM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2026 07:02 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा अन्य विपक्षी नेताओं की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा।

एसआईआर मामले में राहुल गांधी व अन्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

एसआईआर मामले में राहुल गांधी व अन्य की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज

HighLights

  1.  हाल के हफ्तों में सऊदी अरब पर हूती हमले बढ़े हैं

  2. रियाद के नेतृत्व वाले नाकाबंदी के कारण तनाव बढ़ रहा है

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) में बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम हटाए जाने और अनियमितताओं के आरोपों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी तथा अन्य विपक्षी नेताओं की याचिका पर गुरुवार को सुनवाई करेगा।

शीर्ष न्यायालय की वेबसाइट पर 15 अक्टूबर की वाद सूची के अनुसार, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत और जस्टिस जोयमाल्या बागची की पीठ मामले की सुनवाई करेगी।

याचिकाकर्ताओं ने एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में किए गए बदलावों और नामों को हटाने की स्वतंत्र जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में तकनीकी विशेषज्ञों वाली समिति गठित करने की मांग की है।

याचिका में यह भी आग्रह किया गया है कि किसी मतदाता का नाम बिना नोटिस और सुनवाई का उचित अवसर दिए नहीं हटाया जाए।

विपक्षी नेताओं ने मामले के निपटारे तक एसआईआर प्रक्रिया पर रोक लगाने की अंतरिम मांग भी की है।

राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय, सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजद नेता तेजस्वी यादव समेत कई विपक्षी नेता याचिकाकर्ता हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।