विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IAS पूजा सिंघल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट, 18 करोड़ रुपये के घोटाला मामले में होगी जांच

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:13 PM (GMT+05:30)

सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग मामले ...और पढ़ें

आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की याचिका पर सुनवाई

आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की याचिका पर सुनवाई

HighLights

  1. सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को पूजा सिंघल की याचिका पर सुनवाई करेगा।

  2. याचिका मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देती है।

  3. पूजा सिंघल को मनरेगा घोटाले में ईडी ने गिरफ्तार किया था।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट 15 सितंबर को आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल की उस याचिका पर सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट के उस आदेश को चुनौती दी है, जिसमें उन्होंने मनी लांड्रिंग मामले में संज्ञान आदेश को रद करने की उनकी याचिका खारिज कर दी थी।

इस मामले की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जायमाल्य बागची और वी मोहना की पीठ द्वारा किए जाने की संभावना है।

18 करोड़ रुपये के घोटाले में होगी जांच

झारखंड खान विभाग की पूर्व सचिव सिंघल को ईडी ने 11 मई 2022 को केंद्र सरकार की प्रमुख ग्रामीण रोजगार योजना मनरेगा के कार्यान्वयन में कथित तौर पर 18 करोड़ रुपये के घोटाले के सिलसिले में उनसे जुड़ी संपत्तियों पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।

2000 बैच की आइएएस अधिकारी, जो दो साल से अधिक समय से जेल में थीं, को जमानत मिलने के बाद उनका निलंबन रद कर दिया गया।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- पुतिन-चिनफिंग का हाथ पकड़ा, मुस्कुराए... BRICS 2026 के मंच से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया मजबूत संदेश