पुतिन-चिनफिंग का हाथ पकड़ा, मुस्कुराए... BRICS 2026 के मंच से पीएम मोदी ने दुनिया को दिया मजबूत संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।
-1789212078905_m.webp)
पीएम मोदी ने चिनफिंग-पुतिन का हाथ पकड़ा (फोटो-@narendramodi/X)
HighLights
पीएम मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तस्वीरें साझा कीं।
फोटो में पुतिन और चिनफिंग का हाथ पकड़े दिखे।
BRICS 2026 मंच से दुनिया को मजबूत संदेश।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से जुड़ी फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इस फोटो में पीएम मोदी चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का हाथ पकड़े नजर आ रहे हैं।
पीएम मोदी, व्लादिमीर पुतिन और शी चिनफिंग का ये फोटो BRICS 2026 के मंच से दुनिया को एक मजबूत संदेश देने वाला है।
पीएम मोदी ने पुतिन-चिनफिंग के साथ शेयर की फोटो
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ये फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 दिल्ली में शुरू हो गया है।'
इस पोस्ट में प्रधानमंत्री ने एक ऐसी फोटो भी शेयर की, जिसमें पीएम मोदी, चिनफिंग और पुतिन के साथ ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान और इंडोनेशिया के प्रधानमंत्री प्राबोवो सुबियांतो भी नजर आए।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन BRICS में शामिल होने के लिए शुक्रवार सुबह ही दिल्ली पहुंच गए थे। वहीं चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग इस क्षेत्रीय समूह की बैठक के लिए आज दोपहर भारत आए हैं।
-1789211245718.webp)
BRICS शिखर सम्मेलन हुआ शुरू
भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की शुरुआत हो गई है। दो दिन के इस शिखर सम्मेलन के लिए दुनिया के कई बड़े नेता देश की राजधानी नई दिल्ली पहुंच गए हैं। सम्मेलन के शुरू होने की घोषणा भी पीएम मोदी ने इन फोटो को शेयर करने के साथ ही कर दी है।
इस समिट के दौरान कई अहम द्विपक्षीय बैठकें जारी हैं। इन बैठकों की शुरुआत आज दोपहर प्रधानमंत्री मोदी की इस अपील के साथ हुई कि 'ग्लोबल साउथ' को फैसला लेने वाला बनना चाहिए।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत 'ग्लोबल साउथ' देशों के नीति-निर्माताओं को वैश्विक बातचीत में शामिल होने के लिए जरूरी जानकारी और ट्रेनिंग देने को तैयार है।
प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार शाम ही पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक, रक्षा, ऊर्जा, अंतरिक्ष, कौशल गतिशीलता और लोगों के बीच आपसी संबंधों के क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा हुई।
पीएम मोदी और चिनफिंग के बीच आज शाम द्विपक्षीय बैठक में 'लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल' (LAC) की स्थिति से लेकर व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है।
खबरों के मुताबिक, बातचीत में सीमा का मुद्दा मुख्य रहेगा क्योंकि भारत और चीन हाल ही में संबंधों में आए सुधार को और मज़बूत करने की कोशिश कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 'BRICS अब परिपक्वता के दौर में पहुंच गया', PM मोदी ने की विश्व व्यवस्था में बदलाव की वकालत
