विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एशियन गेम्स 2026 टीम चयन पर रार: घुड़सवारों की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई सहमति, फैसले पर टिकी निकाहें

Published: Wed, 08 Jul 2026 02:00 AM (IST)

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि वे गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करेंगे, क्योंकि वकील ने बताया कि चयन 15 जुलाई को होना है। बेंच ने निर्देश दिया कि मामले को सही बेंच के सामने लिस्ट किया जाए।

हाईकोर्ट के दखल न देने पर सुप्रीम कोर्ट जताई सहमति (फोटो- एएनआई)

हाईकोर्ट के दखल न देने पर सुप्रीम कोर्ट जताई सहमति (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. घुड़सवारी टीम चयन विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट करेगा सुनवाई

  2. हाईकोर्ट के दखल न देने पर सुप्रीम कोर्ट जताई सहमति, कल होगी सुनवाई

पीटीआई, नई दिल्ली। जापान में होने वाले एशियन गेम्स के लिए भारत की घुड़सवारी की ड्रेसज टीम में राइडर्स अनुष अग्रवाल और सुदीप्ति हजेला को न चुने जाने के मामले में दिल्ली हाई कोर्ट के दखल न देने के फैसले को चुनौती देने पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट इस याचिका पर नौ जुलाई को सुनवाई करने के लिए सहमत हो गया है।

जस्टिस अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और जस्टिस शील नागू की बेंच ने कहा कि वे गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई करेंगे, क्योंकि वकील ने बताया कि चयन 15 जुलाई को होना है।

बेंच ने निर्देश दिया कि मामले को सही बेंच के सामने लिस्ट किया जाए। छह जुलाई को हाई कोर्ट ने अग्रवाल और हजेला को न चुने जाने के मामले में दखल देने से इनकार कर दिया था और सिंगल जज के पिछले फैसले को बरकरार रखा था, जिसमें दोनों को कोई राहत नहीं दी गई थी।

दोनों राइडर्स एशियन गेम्स 2022 में गोल्ड मेडल जीत चुके हैं और उन्होंने घुड़सवारी फेडरेशन ऑफ इंडिया (ईएफआई) के चयन फैसलों के विरुद्ध याचिकाएं दायर की थीं।

राइडर्स की अपील को खारिज करते हुए हाई कोर्ट ने कहा यह भी था कि उन्हें संभावित खिलाड़ियों की सूची तैयार करने में कोई कमी नहीं मिली, लेकिन ईएफआई चयन प्रक्रिया की कुछ शर्तों का ठीक से पालन करने में नाकाम रहा। एशिनन गेम्स 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक होंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।