दिल्ली दंगा मामले में शरजील इमाम-उमर खालिद को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका खारिज
सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े 'बड़ी साजिश' मामले में शरजील इमाम और उमर खालिद की जमानत याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े शरजील इमाम और उमर खालिद की याचिकाओं को खारिज किया। (फोटो- sci.gov.in)
HighLights
शरजील इमाम, उमर खालिद की जमानत याचिका पर नोटिस।
सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब।
उमर खालिद की अंतरिम जमानत अर्जी खारिज।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़े 'बड़ी साजिश' मामले में जमानत की मांग करने वाली शरजील इमाम और उमर खालिद की याचिकाओं पर दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद की अंतरिम जमानत की अर्जी खारिज कर दी है। कोर्ट ने कहा कि वह इस मांग पर विचार करने से पहले पुलिस का पक्ष सुनेगा।
यह समाचार प्रारम्भिक सूचना और उपलब्ध आधिकारिक/ रिपोर्ट्स के आधार पर प्रकाशित किया गया है। मामले से जुड़ी जानकारियां लगातार सामने आ रही हैं। जैसे-जैसे अधिकृत पुष्टि और विस्तृत विवरण प्राप्त होंगे, खबर को अपडेट किया जाता रहेगा। पाठकों से अनुरोध है कि ताजा जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहें।