विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार; अधिकारों के अनुचित इस्तेमाल पर जताई नाराजगी

Published: Thu, 26 Nov 2026 06:00 AM (IST)

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना 70 पन्नों का आदेश पारित किया और पुलिस जांच में खामियां निकालने में जुट गए।

सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार (फोटो- एएनआई)

सुप्रीम कोर्ट ने बांदा के सीजेएम का आदेश किया रद, लगाई फटकार (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. शीर्ष न्यायालय ने मजिस्ट्रेट की कार्यप्रणाली पर कड़ी नाराजगी जताई

  2. पीठ ने कहा कि यह न्यायिक शक्ति का आश्चर्यजनक इस्तेमाल है

पीटीआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के बांदा के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) द्वारा हत्या के मामले में एक महिला को मुकदमे का सामना करने के लिए समन जारी करने का आदेश रद कर दिया।

जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा और जस्टिस श्री चंद्रशेखर की पीठ ने कहा कि मजिस्ट्रेट ने कानून में निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए बिना 70 पन्नों का आदेश पारित किया और पुलिस जांच में खामियां निकालने में जुट गए।

पीठ ने कहा कि यह न्यायिक शक्ति का आश्चर्यजनक इस्तेमाल है। मामले में पुलिस ने जांच के बाद महिला दीप्ति सिंह को आरोपों से मुक्त कर दिया था।

इसके करीब 12 महीने बाद मृतक की बहन प्रतिमा सिंह ने विरोध याचिका दाखिल की। इस पर सीजेएम ने दीप्ति और उनके पति को हत्या तथा आपराधिक साजिश सहित विभिन्न धाराओं में समन जारी कर दिया था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि मजिस्ट्रेट को पहले यह तय करना चाहिए था कि पुलिस की अंतिम रिपोर्ट स्वीकार करनी है या विरोध याचिका पर कानून के अनुसार आगे बढ़ना है। केवल पुलिस जांच में खामियां बताना किसी शिकायत का विकल्प नहीं हो सकता।

पीठ ने स्पष्ट किया कि संज्ञान लेने का आदेश विस्तृत या तर्कपूर्ण होना जरूरी नहीं है, लेकिन इसके लिए कानूनी प्रक्रिया का पालन अनिवार्य है।

सुप्रीम कोर्ट ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के फरवरी 2026 के आदेश को भी गलत आधार पर दिया गया बताया। शीर्ष न्यायालय ने महिला के खिलाफ संज्ञान आदेश और उससे जुड़ी पूरी आपराधिक कार्यवाही निरस्त कर दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।