विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली एनसीआर में दीवाली पर फोड़ सकेंगे ग्रीन पटाखे, सुप्रीम कोर्ट ने दी अनुमति

Published: Mon, 02 Nov 2026 03:17 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 03:21 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण और त्योहारों के बीच संतुलन बनाते हुए ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है।

दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत

दिवाली पर सुप्रीम कोर्ट ने दी ग्रीन पटाखे जलाने की इजाजत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण और त्यौहारों के बीच संतुलन बनाए रखने के लिए ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है। लेकिन इस लेकर स्पष्ट निर्देश भी जारी किए हैं।

शीर्ष अदालत ने 15 अक्टूबर 2025 के अपने पूर्व आदेश का पालन करते हुए दिल्ली-एनसीआर में 7 और 8 नवंबर 2026 को निर्धारित समयसीमा के भीतर केवल ग्रीन पटाखे जलाने की अनुमति दी है।

पटाखे जलाने का समय किया तय

कोर्ट के आदेश के अनुसार, लोग केवल सुबह 6 बजे से 7 बजे तक और रात 8 बजे से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे जला सकेंगे। इसके अलावा अन्य किसी भी समय पटाखे जलाने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी।

इन इलाकों के 300 मीटर दायरे में पटाखे पूरी तरह बैन

सुप्रीम कोर्ट ने संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए निर्देश दिया है कि कुछ संस्थानों के 300 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का पटाखा नहीं जलाया जाएगा। इनमें अस्पताल और नर्सिंग होम, प्राथमिक एवं जिला स्वास्थ्य केंद्र, वृद्धाश्रम, नोटिफाइड साइलेंस जोन (प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा चिह्नित शांत क्षेत्र) शामिल हैं।

घोषित किए जाएंगे 'नो-क्रैकर जोन'

शीर्ष अदालत ने स्पष्ट किया कि उपर्युक्त सभी संवेदनशील स्थलों और शैक्षणिक संस्थानों (स्कूल-कॉलेजों) को अनिवार्य रूप से 'नो-क्रैकर जोन' घोषित किया जाएगा।

प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि इन इलाकों की उचित बैरिकेडिंग व मार्किंग की जाए और आम जनता की जानकारी के लिए इसका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि नियमों का उल्लंघन न हो।

(न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के साथ)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।