विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

AAP नेता सत्येन्द्र जैन की याचिका पर मंगलवार को होगी सुनवाई, सुप्रीम कोर्ट ने दी सहमति

By Jagran NewsEdited By: Monika Minal
Published: Mon, 10 Oct 2022 11:07 AM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को AAP नेता सत्येन्द्र जैन की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी है। AAP नेता ...और पढ़ें

AAP नेता सत्येन्द्र जैन की याचिका पर सुनवाई को तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट
AAP नेता सत्येन्द्र जैन की याचिका पर सुनवाई को तैयार हुआ सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली, एएनआइ। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को AAP नेता सत्येन्द्र जैन की याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दी है। AAP नेता ने अपनी याचिका में दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी है। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट में मंत्री सत्येंद्र जैन की उस याचिका को खारिज कर दिया गया था, जिसमें उन्होंने अपने खिलाफ मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले को दूसरी अदालत में स्थानांतरित करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी थी।

2017 में दर्ज हुआ था मामला

ED ने भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत 2017 में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता सत्येन्द्र जैन के खिलाफ दर्ज केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की FIR के आधार पर जैन एवं अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जैन पर उनसे संबद्ध चार कंपनियों के जरिए मनी लान्ड्रिंग का आरोप है।

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट के प्रधान जिला एवं सेशन कोर्ट ने मनी लान्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन को दूसरे न्यायाधीश के पास ट्रांसफर करने की मांग वाली ED की याचिका को अनुमति दे दी थी। इसके बाद इस मामले को विशेष न्यायाधीश विकास ढल को स्थानांतरित कर दिया गया । मामले की सुनवाई पहले विशेष न्यायाधीश गीतांजलि गोयल ने की थी।

सत्येंद्र जैन से जुड़ी ईडी की याचिका पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुनाया फैसला, अन्य जज करेंगे सुनवाई

दिल्ली हाई कोर्ट से सत्येंद्र जैन को झटका, मनी लॉन्ड्रिंग केस के ट्रांसफर को चुनौती देने वाली याचिका हुई खारिज