विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सुपर फ्लॉप रैली, रामलीला मैदान 40 प्रतिशत खाली', BJP का INDI गठबंधन के प्रदर्शन पर तंज

Published: Sun, 01 Nov 2026 06:01 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 06:44 PM (IST)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में INDI गठबंधन की रैली को 'सुपर फ्लॉप' करार दिया।

BJP का INDI गठबंधन के प्रदर्शन पर तंज।

BJP का INDI गठबंधन के प्रदर्शन पर तंज।

HighLights

  1. भाजपा ने INDI गठबंधन की दिल्ली रैली का मजाक उड़ाया।

  2. रामलीला मैदान का 40% हिस्सा खाली होने का दावा किया।

  3. संबित पात्रा ने राहुल गांधी और विपक्ष पर निशाना साधा।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दिल्ली के रामलीला मैदान में INDI गठबंधन की रैली का मजाक उड़ाया। इसे 'सुपर फ्लॉप' करार देते हुए बीजेपी ने दावा किया कि मैदान लगभग 40 प्रतिशत हिस्सा खाली था। बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं पर निशाना साधा।

उन्होंने भारी भीड़ जुटाने के दावों पर सवाल उठाते हुए पूछा कि वे 10 लाख लोग कहां हैं, जिनके आने की उम्मीद जताई गई थी।

यह एक सुपर फ्लॉप रैली - संबित पात्रा

रैली का वीडियो शेयर करते हुए पात्रा ने कहा कि राहुल गांधी बोल रहे हैं और सामने खाली कुर्सियां हैं। कांग्रेस 50,000 की क्षमता वाले रामलीला मैदान को भी नहीं भर पाई। यह एक सुपर फ्लॉप रैली है।

10 लाख लोग कहा थे, हमें दिखाएं- पात्रा

पत्रकारों से बातचीत में पात्रा ने कहा कि बीजेपी सुबह से ही इस रैली और राहुल गांधी के भाषण पर नजर रखे हुए थी, लेकिन अंत में उन्हें लगा कि यह पूरी तरह से समय की बर्बादी थी। वे 10 लाख लोग कहा थे? हमें दिखाएं। इस तरह के हथकंडों से कोई नेता या प्रधानमंत्री नहीं बन जाता।

उन्होंने कहा कि PM का मतलब सिर्फ प्राइम मिनिस्टर नहीं है। यहां P का मतलब 'पसीना' और M का मतलब 'मेहनत' है। एक प्रधानमंत्री पसीने और कड़ी मेहनत से बनता है। इतने सारे दलों और झंडों के एक साथ लाने के बावजूद, वे 10 लाख लोगों को इकट्ठा नहीं कर पाए।

राहुल जी, हिंदुस्तान आपके पूर्वजों की जागीर नहीं- पात्रा

विपक्ष पर आरोप लगाता हुए पात्रा ने कहा कि उन्होंने भीड़ को बड़ा दिखाने के लिए कैमरा एंगल का इस्तेमाल किया है। उन्होंने इन दश्यों को 'ट्रिक फोटोग्राफी' करार दिया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि राहुल जी, हिंदुस्तान आपके पूर्वजों की जागीर नहीं है। हिंदुस्तान हिंदुस्तानियों का है। यहां एक चायवाला भी प्रधानमंत्री बन सकता है, और यही बात आपको खटकती है।

भविष्य में ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटा दिया जाएगा- राहुल गांधी

INDI गठबंधन की यह रैली कथित चुनावी गड़बड़ियों और 'वोट चोरी' के मुद्दे को उठाने के लिए आयोजित की गई थी। रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भविष्य में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटा दिया जाएगा और उन्हें देशद्रोह के लिए जेल जाना पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह चेतावनी दी कि कथित तौर पर वोट चोरी करने के मामले में उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़ें: 'ज्ञानेश के बाद, आपका नंबर है', राहुल गांधी ने 'वोट चोरी' पर पीएम मोदी और अमित शाह को दी चेतावनी


देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।