विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Sunjay Kapur की 30 हजार करोड़ की प्रॉपर्टी से जुड़ा विवाद पहुंचा SC, प्रिया कपूर ने करिश्मा से मांगे तलाक के दस्तावेज

Published: Fri, 16 Jan 2026 05:50 PM (IST)

सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को प्रिया कपूर की याचिका पर दो हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है। ...और पढ़ें

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रोपर्टी से जुड़ा विवाद पहुंचा SC (फाइल फोटो)

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की प्रोपर्टी से जुड़ा विवाद पहुंचा SC (फाइल फोटो)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को अभिनेत्री करिश्मा कपूर से कहा है कि वे दो हफ्ते के भीतर उस नई याचिका पर अपना जवाब दाखिल करें, जो प्रिया कपूर ने दायर की है। इस याचिका में प्रिया कपूर ने करिश्मा कपूर और दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर के बीच साल 2016 में हुए तलाक से जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मांगी है।

यह मामला जस्टिस अतुल शरदचंद्र चांदुरकरकी पीठ के सामने आया। सुनवाई बंद कमरे में हुई। करिश्मा कपूर की ओर से उनके वकीलों ने प्रिया कपूर की अर्जी का विरोध किया और कहा कि यह याचिका कानूनी रूप से टिकाऊ नहीं है।

करिश्मा कपूर के वकीलों का तर्क था कि तलाक से जुड़े कंसेंट टर्म्स और डिक्री पहले ही प्रिया कपूर द्वारा दिल्ली हाईकोर्ट में एक अन्य मामले में दाखिल की जा चुकी हैं, जो करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों के खिलाफ चल रहा है।

एस्टेट विवाद से जुड़ा है मामला

प्रिया कपूर की ओर से कहा गया कि सुप्रीम कोर्ट में दाखिल यह अर्जी इसलिए दी गई है ताकि अदालत के सामने पूरा तथ्यात्मक बैकग्राउंड रखा जा सके। यह मामला दिवंगत संजय कपूर की लगभग 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से जुड़ा है।

करिश्मा कपूर के बच्चे अपनी सौतेली मां प्रिया कपूर के खिलाफ अदालत में हैं। बच्चों का आरोप है कि संजय कपूर की वसीयत जाली है और उसे प्रिया कपूर ने बनवाया है। प्रिया कपूर के वकील मनींदर सिंह ने कहा कि तलाक समझौते की पूरी जानकारी जरूरी है, ताकि यह समझा जा सके कि जो मुद्दे अब उठाए जा रहे हैं, क्या वे संजय कपूर के जीवनकाल में ही सुलझ चुके थे या नहीं।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

प्रिया कपूर ने नवंबर 2025 में सुप्रीम कोर्ट में यह नई अर्जी दाखिल की थी, जिसमें उन्होंने करिश्मा कपूर और संजय कपूर के तलाक से जुड़े प्लीडिंग्स, दस्तावेज और आदेशों की प्रमाणित प्रतियां मांगी थीं। करिश्मा कपूर के वकील रवि शर्मा और अपूर्व शुक्ला ने इस अर्जी को 'फिजूल' बताते हुए कहा कि यह सिर्फ पारिवारिक अदालत से जुड़ी निजी और गोपनीय जानकारी निकालने की कोशिश है।

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सुप्रीम कोर्ट ने करिश्मा कपूर को दो हफ्ते में लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया। फिलहाल इस मामले में कोई औपचारिक नोटिस जारी नहीं किया गया है।

क्यों हुआ था तलाक?

साल 2016 में करिश्मा कपूर और संजय कपूर के बीच आपसी सहमति से तलाक हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने उस समय दोनों के बीच हुए कंसेंट टर्म्स को रिकॉर्ड पर लिया था, जिसमें बच्चों की कस्टडी करिश्मा कपूर को दी गई थी और संजय कपूर को मिलने-जुलने का अधिकार दिया गया था। उस समय अदालत को बताया गया था कि दोनों के बीच सभी विवाद सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझ गए हैं।

शिंदे को चुनौती और बीजेपी से सीधा मुकाबला... BMC में हार के बाद क्या होगा उद्धव का अगला कदम?