विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka News: शादी का प्रपोजल ठुकराया तो 17 साल की लड़की पर फेंक दिया तेजाब, पीड़िता की हालत गंभीर

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 19 Feb 2023 12:28 PM (IST)Updated: Sun, 19 Feb 2023 03:52 PM (IST)

Karnataka News कर्नाटक के रामनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सुमंत नाम के ...और पढ़ें

Karnataka News: शादी का प्रपोजल ठुकराया तो 17 साल की लड़की पर फेंक दिया तेजाब
Karnataka News: शादी का प्रपोजल ठुकराया तो 17 साल की लड़की पर फेंक दिया तेजाब

रामनगर,(कर्नाटक) एजेंसी। कर्नाटक के रामनगर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां, सुमंत नाम के एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया है। दरअसल, लड़की ने हाल ही में आरोपी सुमंत के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था जिसके कारण उसने लड़की पर एसिड अटैक किया।

परिजनों को सूचना मिलते ही, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि, पीड़िता का पूरा चेहरा जल गया है और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। 

तेजाब से लड़की का जला पूरा चेहरा

पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय लड़की ने आरोपी का प्रपोजल ठुकरा दिया था, जिसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया। बता दें कि पीड़िता का चेहरा पूरी तरह से जल गया और उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने फिलहाल मामला दर्ज कर दिया है। आरोपी हमले के बाद से फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। 

फोन कर लड़की को बुलाया था अपने पास

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुमंत ने पीड़िता को फोन कर अपने पास बुलाया था। आरोपी की उम्र 22 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़िता एक साल से रिलेशनशिप में थे। दोनों के बीच लड़ाई हुई थी जिसके बाद रिश्ता टूट गया। लेकिन आरोपी लगातार लड़की को मनाने में लगा रहा। जब लड़की नहीं मानी तो उसपर तेजाब से हमला कर दिया। 

यह भी पढ़ें: Holi Special Trains 2023: यात्रियों के लिए खुशखबरी, मुंबई और जयनगर के बीच चलेंगी 6 होली स्पेशल ट्रेनें

यह भी पढ़ें: Earthquake: अरुणाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश में महसूस हुए भूकंप के झटके, किसी के हताहत होने की खबर नहीं