प्रस्तावित नई शिक्षा नीति पर सुझावों की समय सीमा दो हफ्ते के लिए और बढ़ी
नीति को लेकर अब 15 अगस्त तक सुझाव लिए जाएंगे।
By Nitin AroraEdited By: Published: Mon, 29 Jul 2019 09:43 PM (IST)Updated: Mon, 29 Jul 2019 09:43 PM (IST)
नई दिल्ली, जागरण ब्यूरो। प्रस्तावित नई शिक्षा नीति पर सुझाव देने की समयसीमा सरकार ने दो हफ्ते के लिए और बढ़ा दी है। इसके तहत नीति को लेकर अब 15 अगस्त तक सुझाव लिए जाएंगे। प्रस्तावित नीति को लेकर मांगे गए सुझावों की समयसीमा में दूसरी बार यह बढ़ोत्तरी की गई है।
मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने सोमवार को अंबेडकर सेंटर में नई शिक्षा नीति पर चर्चा के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में इसकी घोषणा की। नई सरकार के गठन के साथ 30 मई को सरकार को नई शिक्षा नीति सौंप दी गई थी। इसके बाद इसे आम जनता के सुझावों के लिए आनलाइन कर दिया गया था। इनके तहत पहले 30 जून की समयसीमा दी गई थी। जिसे बाद में बढ़ा दिया गया था।
प्रस्तावित नीति के सुझावों की समय सीमा को बढ़ाने की मांग पिछले दिनों संसद में भी उठी थी। राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान कई सदस्यों ने देश के निर्माण के लिए नीति को अहम बताते हुए इसे और बढ़ाने की मांग की थी।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें