पेंशनर्स को 30 नवंबर तक समय, बिना बैंक जाए मोबाइल से ऐसे जमा करें डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट
देशभर के पेंशनभोगियों के लिए ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर है। अब वे मोबाइल ...और पढ़ें

मोबाइल से जमा करें डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (AI फोटो)
HighLights
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर।
मोबाइल पर फेस ऑथेंटिकेशन से घर बैठे जमा करें।
सहायता के लिए टेली-लॉ हेल्पलाइन 14454 पर संपर्क करें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के सभी पेंशनभोगियों के लिए ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की करने अंतिम तिथि 30 नवंबर है। ऐसे में पेंशनर्स बिना किसी बैंक या सरकारी दफ्तर की लंबी कतारों में लगे, घर बैठे आसानी से इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
सरकार की फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक की मदद से अब मोबाइल के जरिए केवल चेहरा स्कैन करके जीवन प्रमाण पत्र जमा किया जा सकता है।
घर बैठे डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने के लिए पेंशनर्स इन आसान चरणों का पालन कर सकते हैं:
एप डाउनलोड करें: अपने मोबाइल के गूगल प्ले स्टोर से AadhaarFaceRd और Jeevan Pramaan Face App डाउनलोड करें। इसके बाद ऑपरेटर ऑथेंटिकेशन पूरा करके अपना आधार और मोबाइल नंबर दर्ज करें।
चेहरा स्कैन करें: मोबाइल के कैमरे से अपने चेहरे को स्कैन करें। स्कैन प्रक्रिया सफल होते ही डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट तुरंत जनरेट हो जाएगा और ऑनलाइन ही स्वतः जमा हो जाएगा।
सहायता के लिए हेल्पलाइन
यदि किसी भी पेंशनभोगी को इस प्रक्रिया में कोई समस्या आती है, तो वे केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रालय के न्याय विभाग की टेली-लॉ हेल्पलाइन (नंबर 14454) पर सहायता मांग सकते हैं। यह सेवा टेली-लॉ मोबाइल ऐप या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर वीडियो कॉल के जरिए आसानी से मिल जाती है।