Move to Jagran APP

अमेरिका से 9 साल बाद मुंबई लौटी छात्रा ने दर्ज कराई छेड़खानी की रिपोर्ट, शिक्षक गिरफ्तार

अमेरिका से मुंबई लौटी छात्रा ने गिटार शिक्षक पर वर्ष 2007-09 के दौरान तीन साल तक छेड़खानी का आरोप लगाया है।

By Manish PandeyEdited By: Published: Mon, 17 Feb 2020 06:15 PM (IST)Updated: Mon, 17 Feb 2020 06:15 PM (IST)
अमेरिका से 9 साल बाद मुंबई लौटी छात्रा ने दर्ज कराई छेड़खानी की रिपोर्ट, शिक्षक गिरफ्तार
अमेरिका से 9 साल बाद मुंबई लौटी छात्रा ने दर्ज कराई छेड़खानी की रिपोर्ट, शिक्षक गिरफ्तार

मुंबई, प्रेट्र। बचपन में तीन साल तक छेड़खानी और अपमान की ज्वाला एक छात्रा के दिल में करीब एक दशक तक धधकती रही। जब वह 21 साल की हुई और कॉलेज पहुंची तो उसने आरोपित गिटार शिक्षक को उसके किए की सजा दिलाने का फैसला किया। वह अमेरिका से मुंबई लौटी और 55 वर्षीय गिटार शिक्षक के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। इसके बाद आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपित ने किसी और छात्रा के साथ तो छेड़खानी नहीं की थी।

loksabha election banner

पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि पीडि़त छात्रा जब नौ साल की थी, जब आरोपित ने उसके साथ छेड़खानी शुरू की। छात्रा जब 12 साल की हुई तो पढ़ाई के लिए अमेरिका चली गई। अधिकारियों ने बताया कि छात्रा ने गिटार शिक्षक पर वर्ष 2007-2010 के दौरान तीन वर्ष तक छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। तब वह उपनगरीय अंधेरी में रहती थी और शिक्षक उसे गिटार सिखाने उसके घर आता था।

पीडि़त छात्रा अब 21 साल की हो चुकी है और अमेरिका के एक कॉलेज में पढ़ाई कर रही है। वह रविवार को मुंबई पहुंची और आरोपित के खिलाफ ओशिवारा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवा दी। पीडि़ता का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

ओशिवारा थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दयानंद बांगर ने कहा, 'हमने भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) के अनुच्छेद 354 (छेड़खानी), 509 (शब्द या हरकत के जरिये महिला को अपमानित करना) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है।'


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.