Move to Jagran APP

मुंबई में अलर्ट जारी- घर से बाहर न निकले लोग, महाराष्‍ट्र में प्री-मानसून का कहर

महाराष्‍ट्र में मानसून पूर्व भारी बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में 13 लोगों की जानें जा चुकी हैं।

By Ramesh MishraEdited By: Published: Tue, 05 Jun 2018 08:27 AM (IST)Updated: Tue, 05 Jun 2018 02:18 PM (IST)
मुंबई में अलर्ट जारी- घर से बाहर न निकले लोग, महाराष्‍ट्र में प्री-मानसून का कहर
मुंबई में अलर्ट जारी- घर से बाहर न निकले लोग, महाराष्‍ट्र में प्री-मानसून का कहर

नई दिल्ली [ जेएनएन ]। मुंबई में तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित है। महाराष्‍ट्र में मानसून पूर्व भारी बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान प्रदेश में 13 लोगों की जानें जा चुकी हैं। स्काईमेट ने मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। उसने लोगों को घरों के अंदर रहने का सुझाव दिया है।

loksabha election banner

उधर, मौसम विभाग ने अगले दो दिन में मानसून के महाराष्ट्र और गोवा पहुंचने की संभावना जताई है। सरकार ने कहा है कि मानसून गति पकड़ रहा है और केरल, तटीय कर्नाटक, कोंकण क्षेत्र और गोवा में सात जून से बारिश में तेजी आएगी।

महाराष्‍ट्र में इस बारिश का असर रेल और विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। पश्चिम एवं मध्य रेलवे की कई गाडि़याें का परिचालन भी प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। मुंबई हवाई अड्डा भी इसकी चपेट में है। विमानों के उड़ानों पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। 18 विमानों का मार्ग परिवर्तित करना पड़ा है। कई ने देर से उड़ान भरी। 

मौसम का पूर्वानुमान बताने वाली एक निजी कंपनी के मुताबिक इस सप्ताह के आखिर में इन हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। निजी एजेंसी स्काईमेट का कहना है कि आठ से 10 जून के बीच पश्चिमी तट और खासकर मुंबई में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने 10 जून के बाद इन इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है। मौसम विभाग के मुताबिक मानसून अपने निर्धारित समय से तीन दिन पहले 29 मई को केरल पहुंच गया था। यह तमिलनाडु एवं बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य, उत्तर-पूर्व और पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर बढ़ चुका है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि दो-तीन दिन में मानसून के दक्षिणी प्रायद्वीप, बंगाल की खाड़ी, पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों के साथ पश्चिम बंगाल के हिमालय से सटे इलाकों में बढ़ने के लिए अनुकूल स्थिति बनने के आसार हैं।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में सचिव एम राजीवन ने कहा कि मानसून के सात जून से 'मजबूत' होने के आसार हैं। इस कारण केरल, तटीय कर्नाटक, मुंबई और गोवा सहित कोंकण क्षेत्र में 'भारी बारिश' हो सकती है। 10 जून के बाद से इस इलाके में बाढ़ की आशंका है। स्काईमेट ने इस अवधि में मुंबई में भारी बारिश की आशंका जताई है। उसने लोगों को घरों के अंदर रहने का सुझाव दिया है।

मानसून की दस्‍तक

- भारी बारिश के कारण पिछले 72 घंटों के दौरान महाराष्ट्र में 13 लोगों की जान गई है।

- केरल, तटीय कर्नाटक, मुंबई व गोवा सहित कोंकण क्षेत्र में 'भारी बारिश' की चेतावनी

- तमिलनाडु व बंगाल की खाड़ी के दक्षिण पश्चिम व पूर्वोत्तर के राज्यों की ओर बढ़ा मानसून।

- मौसम विभाग ने 10 जून के बाद देश के कई इलाकों में बाढ़ की आशंका जाहिर की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.