यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Andhra Pradesh में चंद्रबाबू नायडू की रैली में पथराव-आगजनी, भिड़े TDP और YSRCP के कार्यकर्ता
वाईएसआरसीपी सरकार की विफलता बताने को चित्तूर पहुंचे थे पूर्व सीएम। थंबल्लापल्ले विधायक को रावण कहने पर भड़के सत्तारूढ़ पार्टी ...और पढ़ें

चित्तूर, पीटीआई। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू के चित्तूर जिले के दौरे के दौरान पथराव और आगजनी में कुछ पुलिसकर्मियों समेत तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) और सत्तारूढ़ वाईएसआरसीपी के समर्थक घायल हो गए। नायडू विभिन्न जिलों में ¨सचाई परियोजनाओं को पूरा करने में वाईएस जगन मोहन रेड्डी सरकार की विफलता बताने के लिए यात्रा पर हैं। यह परियोजनाएं नायडू ने मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू की थी। जिले के एसपी वाई रिशांत रेड्डी ने बताया कि पुंगनूर के रास्ते में डीएसपी समेत 20 पुलिसकर्मियों पर हमला कर पथराव किया गया।
अपमानजनक टिप्पणियों के बाद हुआ हंगामा
एसपी वाई रिशांत रेड्डी ने बताया कि विवाद अन्नामय्या जिले के मुलकालचेरुवु में रैली को संबोधित करते हुए नायडू की अपमानजनक टिप्पणियों के बाद शुरू हुआ। यहां उन्होंने थंबल्लापल्ले विधायक पेद्दिरेड्डी द्वारकानाथ रेड्डी को कहा था। उनकी टिप्पणी की प्रतिक्रिया में सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों ने चित्तूर में अंगल्लू का रास्ता अवरुद्ध कर दिया, जहां नायडू जा रहे थे।
अधिकारी ने बताया कि दंगे जैसी स्थिति के बीच पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया। पुंगनूर में प्रस्तावित नायडू की अगली रैली में कानून-व्यवस्था की समस्याओं के मद्देनजर पुलिस ने शहर के प्रवेश द्वार पर बैरिकेडिंग कर दी और रोड शो को बाईपास रोड से मोड़ दिया।
इधर, नायडू का इंतजार कर रहे टीडीपी कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हमला किया और बस व वज्र वाहन में आग लगा दी। पुलिस ने आंदोलनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। पूर्व मुख्यमंत्री ने टीडीपी कार्यकर्ताओं पर हमले के लिए वाईएसआरसीपी नेताओं की आलोचना की।
