Move to Jagran APP

श्रीलंकाई नौसेना ने 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

रामेश्वरम मछुआरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एमेरिट ने कहा कि रामनाथपुरम और पुदुकोट्टई के मछुआरे श्रीलंकाई समुंद्र सीमा में मछली पकड़ रहे थे।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Published: Tue, 30 Oct 2018 07:16 PM (IST)Updated: Tue, 30 Oct 2018 10:36 PM (IST)
श्रीलंकाई नौसेना ने 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
श्रीलंकाई नौसेना ने 17 भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार
रामेश्वरम, प्रेट्र। श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को तमिलनाडु के 17 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मुछआरों की एसोसिएशन के एक नेता ने कहा कि यह सभी मछुआरे नेदुंथीवू में मछली पकड़ रहे थे।

रामेश्वरम मछुआरा एसोसिएशन के अध्यक्ष एस एमेरिट ने कहा कि रामनाथपुरम और पुदुकोट्टई के मछुआरे श्रीलंकाई समुंद्र सीमा में मछली पकड़ रहे थे। ऐसे में उन्हें आज सुबह बंदूक की नोक पर गिरफ्तार कर लिया गया। मछुआरों को कंगेसनथुरई बंदरगाह ले जाया गया है। इसी के साथ उनकी नाव भी जब्त कर ली गई हैं।

loksabha election banner

बता दें कि श्रीलंका की ओर से सोमवार को भी 11 मछुआरों को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा को पार करने और नेदुंथीवू के पास मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.