श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 36 मछुआरों को किया गिरफ्तार, स्टालिन ने की निंदा
कोरोना वायरस के प्रतिबंधों के बीच श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 36 मछुआरों को किया गिरफ्तार स्टालिन ने की निंदा ने तमिलनाडु के 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस जानकारी को देते हुए डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने गिरफ्तारियों की निंदा की है।
चेन्नई, एएनआइ। कोरोना वायरस के प्रतिबंधों के बीच श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 36 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस जानकारी को देते हुए डीएमके के प्रमुख एमके स्टालिन ने गिरफ्तारियों की निंदा की है। स्टालिन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से तत्काल 36 मछुआरों को लाने की कार्रवाई करने का अनुरोध किया।
तमिलनाडु के विपक्षी नेता और डीएमके अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा कि जब तक कोविड -19 के प्रतिबंध लागू हैं, तब भी श्रीलंकाई नौसेना का तमिल मछुआरों को गिरफ्तार करने का कृत्य बेहद निराशाजनक और अप्रत्याशित है। मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर से अनुरोध करता हूं कि वह हमारे 36 हिरासत में लिए गए मछुआरों और उनके मछली पकड़ने के गियर्स को तुरंत घर वापस लाने के लिए तुरंत कार्रवाई करें।
इससे पहले जनवरी महीने में श्रीलंकाई नौसेना ने समुद्र की कठिन परिस्थितियों में तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई के चार मछुआरों को हिरासत में लिया गया था। तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई शहर के जगतपट्टिनम क्षेत्र से संबंधित सभी मछुआरों को गिरफ्तार किया गया और कंकेसन्थुराई नौसेना के बेस पर ले जाया गया। बाद में विदेश मंत्रालय के हस्तक्षेप के बाद उन्हें छोड़ा गया।