Move to Jagran APP

प्रियंका के देशभर में प्रचार की खबरों पर कांग्रेस बेचैन

अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका वाड्रा की भूमिका बढ़ने की खबरों ने कांग्रेस के भीतर खलबली मचा दी है। अमेठी और रायबरेली की जद से बाहर प्रियंका के प्रचार करने की खबरों को शरारतपूर्ण बताते हुए पार्टी ने ऐसी संभावनाओं को खारिज किया है। लेकिन, इन खबरों को पार्टी के भीतर ही कांग्रेस उपाध्यक्ष

By Edited By: Published: Tue, 15 Oct 2013 05:55 AM (IST)Updated: Tue, 15 Oct 2013 05:59 AM (IST)
प्रियंका के देशभर में प्रचार की खबरों पर कांग्रेस बेचैन

नई दिल्ली [जाब्यू]। अगले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर प्रियंका वाड्रा की भूमिका बढ़ने की खबरों ने कांग्रेस के भीतर खलबली मचा दी है। अमेठी और रायबरेली की जद से बाहर प्रियंका के प्रचार करने की खबरों को शरारतपूर्ण बताते हुए पार्टी ने ऐसी संभावनाओं को खारिज किया है। लेकिन, इन खबरों को पार्टी के भीतर ही कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बढ़ते कद और ऊंची उड़ान से असहज पार्टी नेताओं के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। नरेंद्र मोदी की चुनौती से निपटने के लिए प्रियंका को आगे करने की खबरों से कांग्रेस में सत्ता के दो केंद्र बनने के संकेत जाते हैं, जिसे राहुल के बढ़ते आभामंडल को काबू करने की कोशिश माना जा रहा है।

loksabha election banner

पढ़ें : प्रियंका की खबर पर बौखला उठे माकन, मीडिया पर उतारा गुस्सा

कांग्रेस की शुरू से कोशिश रही है कि राहुल और प्रियंका के बीच किसी भी तरह की तुलना जैसे हालात पैदा नहीं होने चाहिए। अमेठी और रायबरेली में राहुल की तुलना में प्रियंका की लोकप्रियता बढ़ने का ही नतीजा था कि प्रियंका ने खुद को पूरी तरह से रायबरेली संसदीय क्षेत्र में ही समेट लिया। यह अलग बात है कि उनके ही मॉडल पर राहुल पूरे देश में संगठन का ढांचा खड़ा करने में जुटे हैं।

ऐसे वक्त पर जब राहुल सख्त तेवर दिखाकर खुद को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत नेता के रूप में उभारने की कोशिश कर रहे हैं। साथ ही यह संदेश भी दिन-प्रतिदिन मजबूत होता जा रहा है कि कांग्रेस में सारे अहम फैसले वह ले रहे हैं। अचानक मोदी के सामने प्रियंका को उतारने की इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर चली खबर के समय को लेकर बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं। जाहिर तौर पर इस खबर से कांग्रेस में राहुल के साथ एक नया शक्ति केंद्र खुलने की बात फिलहाल चुनावी माहौल में पार्टी के लिए कतई ठीक नहीं है।

इसीलिए, सोमवार को इस खबर का खंडन करने के लिए कांग्रेस महासचिव व संपर्क विभाग के प्रमुख अजय माकन सामने आए। उन्होंने इसे शरारतपूर्ण करार देते हुए मीडिया और भाजपा पर आरोप लगाया कि दतिया में भगदड़ की घटना को दबाने के लिए इस खबर को चलाया गया। प्रियंका सिर्फ रायबरेली में ही प्रचार करेंगी। लेकिन, दूरसंचार मंत्री कपिल सिब्बल से जब प्रियंका के देशव्यापी प्रचार पर पूछा गया तो उन्होंने कहा, सभी को संप्रग सरकार की उपलब्धियों के बारे में पूरे देश में प्रचार करना चाहिए।

भाजपा ने इसे कांग्रेस का अंदरूनी मामला बताया। पार्टी उपाध्यक्ष मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, कांग्रेस जिसे चाहे लड़ाए या प्रचार कराए। इस समय देश में मुद्दों की लड़ाई है। वैसे भी मोदी के मुकाबले पूरा गांधी परिवार कहीं नहीं टिकता।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.