विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एलन मस्क ने की स्टारशिप के हीट शील्ड की जांच, 2500 डिग्री तापमान झेलकर लौटा यान

Published: Tue, 17 Nov 2026 09:13 PM (IST)

स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप 22.5 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के बाद पृथ्वी के 14 चक्कर लगाकर सुरक्षित स्टारबेस लौटा। एलन ...और पढ़ें

मस्क ने की स्टारशिप की जांच

मस्क ने की स्टारशिप की जांच

HighLights

  1. स्पेसएक्स स्टारशिप ने 22.5 घंटे की यात्रा में 14 पृथ्वी परिक्रमा पूरी की।

  2. एलन मस्क ने क्रेन से स्टारशिप के हीट शील्ड का निरीक्षण किया।

  3. मेकाजिला ने वापसी पर स्टारशिप को हवा में सुरक्षित रूप से पकड़ा।

जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। पृथ्वी के 14 चक्कर लगाकर 27,000 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धरती पर वापसी! 2,500 फारेनहाइट तापमान और चारों तरफ आग की लपटें! 22.5 घंटे के खतरनाक सफर के बाद जब स्पेसएक्स का विशाल स्टारशिप सुरक्षित स्टारबेस पहुंचा, तो स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क क्रेन पर चढ़कर खुद 171 फीट के लंबे स्टारशिप की जांच की।

मस्क की नजर खास तौर पर हीट शील्ड पर थी, जो स्टारशिप की सफलता और भविष्य की उड़ानों के लिए बेहद अहम है। वह यह देखना चाहते थे कि अंतरिक्ष की कठिन परिस्थितियों को झेलने के बाद अंतरिक्षयान कितना सुरक्षित है।

14 नवंबर 2026 को स्पेसएक्स के स्टारशिप ने फ्लाइट 15 के तहत ऐतिहासिक मिशन पूरा किया। करीब 22.5 घंटे की अंतरिक्ष यात्रा के दौरान इसने पृथ्वी के 14 चक्कर लगाए और 26 स्टारलिंक वी 3 सेटेलाइट्स को उनकी कक्षा में तैनात किया था।

इस मिशन का सबसे शानदार नजारा तब देखने को मिला, जब स्टारशिप का ऊपरी हिस्सा वापस स्टारबेस पहुंचा। स्पेसएक्स के विशाल लांच टावर पर लगे दो विशालकाय मैकेनिकल आर्म्स, जिन्हें ‘मेकाजिला’ कहा जाता है, ने हवा में ही शिप 42 को लपक लिया था।

दरअसल स्टारशिप की सबसे अहम तकनीकों में से एक है इसका हीट शील्ड। इसकी बाहरी सतह पर सिरेमिक की हजारों टाइलें लगी हैं, जो वायुमंडल में दोबारा प्रवेश के दौरान उसके स्टेनलेस स्टील ढांचे की रक्षा करती हैं। जब अंतरिक्ष यान करीब 17,000 मील प्रति घंटा (27,000 किलोमीटर प्रति घंटा) की रफ्तार से अंतरिक्ष से लौटता है, तो उसकी सतह के आसपास बहुत अधिक गर्मी पैदा होती है।

तापमान हजारों डिग्री तक पहुंच सकता है, इसलिए अंतरिक्षयान की सुरक्षा के लिए ताप-रोधी कवच बेहद जरूरी है। ये टाइल्स सिर्फ सुरक्षा कवच नहीं, बल्कि स्टारशिप को बार-बार अंतरिक्ष में भेजने के स्पेसएक्स के सपने की बुनियाद हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।