Move to Jagran APP

दक्षिण-पश्चिमी मानसून जल्द होगा सक्रिय, भीग सकती है दिल्ली

देश में दक्षिण-पश्चिम से चला मानसून चंद रोज की तेजी के बाद कमजोर पड़ गया है।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 07:32 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 07:37 AM (IST)
दक्षिण-पश्चिमी मानसून जल्द होगा सक्रिय, भीग सकती है दिल्ली

नई दिल्ली(प्रेट्र)। देश में दक्षिण-पश्चिम से चला मानसून चंद रोज की तेजी के बाद कमजोर पड़ गया है। इसके पांच-छह दिनों में फिर से सक्रिय होने की संभावना है। इस दौरान दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश हो सकती है। मानसून की स्थिति सामान्य रहने की उम्मीद है। यह जानकारी मौसम विभाग ने दी है।

loksabha election banner

मानसून अपनी उत्तरी सीमा को छूता हुआ ठाणे (मुंबई), अहमदनगर, बुलढाना, अमरावती, गोंदिया, तीतलागढ़, कटक, मेदिनीपुर, ग्वालपाड़ा और बागडोगरा तक जाता है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून 15 जून से पहले तेजी से सक्रिय हुआ था लेकिन इस समय यह बिल्कुल शांत है। इसके अगले पांच-छह दिन में एक बार फिर सक्रिय होने की आशा है। यह जानकारी मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने दी है।

महापात्र के अनुसार ओडिशा और पूर्वी भारत के ज्यादातर इलाकों में 23-24 जून को बारिश शुरू हो जाएगी। जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और दक्षिण के अन्य इलाकों में 26 जून से बरसात शुरू होगी। मौसम विभाग ने 18 जून को कोंकण के कुछ इलाकों, गोवा और कर्नाटक के तटीय इलाकों में भारी बारिश के आसार जताए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.