विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Halloween Stampede: दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक, दूतावास ने झुकाया आधा ध्वज

By AgencyEdited By: Achyut Kumar
Published: Sun, 30 Oct 2022 01:30 PM (IST)

South Korea Halloween Stampede दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने सियोल में हैलीवीन समारोह के दौड़ भगदड़ मचने से 151 लोगों ...और पढ़ें

Halloween Stampede: कोरियाई दूतावास ने झुकाया आधा ध्वज (फोटो- एएनआइ)
Halloween Stampede: कोरियाई दूतावास ने झुकाया आधा ध्वज (फोटो- एएनआइ)

नई दिल्ली, एएनआइ। साउथ कोरिया की राजधानी सियोल के इटावन में शनिवार की रात हैलोवीन समारोह के दौरान भगदड़ मचने से 151 लोगों की मौत हो गई, जबकि 82 लोग घायल हो गए। इस भीषण हादसे को लेकर दिल्ली में कोरियाई गणराज्य के दूतावास ने अपना राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका दिया है।

मरने वालों में 19 विदेशी नागरिक शामिल

हैलोवीन उत्सव के दौरान एक संकरी सड़क पर भगदड़ मचने से 151 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 19 विदेशी भी शामिल है। दक्षिण कोरिया के योनहाप न्यूज एजेंसी के मुताबिक, मरने वालों में ईरान, उज्बेकिस्तान, चीन और नार्वे के लोग शामिल है। मरने वालों की संख्या बढ़ने का अनुमान है। घायलों में से 19 की हालत गंभीर है।

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ने घोषित किया राष्ट्रीय शोक

दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल (South Korean President Yoon Suk Yeol) द्वारा राष्ट्रीय शोक घोषित करने के बाद कोरिया के दूतावास ने अपना राष्ट्रीय आधा झुका लिया है। कोरियाई दूतावास के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, हमारे राष्ट्रपति द्वारा दुर्भाग्यपूर्ण भगदड़ पर राष्ट्रीय शोक घोषित करने के बाद राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका हुआ है।

दूतावास के अधिकारियों को काला रिबन पहने के निर्देश

दूतावास के एक अधिकारी ने कहा, 'सियोल में हैलोवीन मनाने के लिए इकट्ठा हुए हजारों लोगों में से अधिकांश 20 वर्ष के युवा हैं। हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि भारत में रहने वाले किसी कोरियाई का कोई रिश्तेदार या परिवार का सदस्य भगदड़ से प्रभावित तो नहीं है। दिल्ली में दूतावास के सभी अधिकारियों को एक काला रिबन पहनने के लिए कहा गया है।'

विदेश मंत्री ने व्यक्त किया शोक

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी सियोल हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सियोल में मची भगदड़ से कई युवाओं की मौत होने पर गहरा सदमा लगा है। अपने प्रियजनों को खोने वालों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना। हम इस कठिन समय में कोरियाई गणराज्य के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

ये भी पढ़ें: Hallowean Stampade: साउथ कोरिया में भगदड़ मचने से अब तक 151 की मौत; भारत सहित कई देशों ने व्यक्त किया शोक

ये भी पढ़ें: पिछले तीन दशकों में हुए हैं भगदड़ के कई भयावह हादसे; सियोल हैलोवीन पार्टी में 151 की मौत, करीब 82 लोग घायल