विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे कि मैं प्रधानमंत्री बनूं', सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में खोले 2004 के सत्ता के राज

Published: Tue, 10 Nov 2026 11:28 PM (GMT+05:30)

सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा 'बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव' में खुलासा किया है कि 2004 में प्रधानमंत्री पद ठुकराने ...और पढ़ें

सोनिया गांधी का आत्मकथा में बड़ा खुलासा

सोनिया गांधी का आत्मकथा में बड़ा खुलासा

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कांग्रेस को गहरे संकट से उबार कर 2004 में सत्ता में लाने के बाद भी प्रधानमंत्री पद अस्वीकार करने का सोनिया गांधी का निर्णय राजनीतिक दबाव से ज्यादा उनके परिवार का निजी फैसला था।

सोनिया गांधी के अनुसार उनके दोनों बच्चे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा अपनी दादी और पिता की बेरहमी से की गई हत्या के सदमे के बाद उनको लेकर काफी सचेत रहते थे और दोनों का साफ मत था कि मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना चाहिए।

सोनिया गांधी ने मंगलवार को प्रकाशित अपनी आत्मकथा ''''बिलांगिंग: अ जर्नी आफ लव'''' में इसका खुलासा किया है। सोनिया के शब्दों में सच्चाई यह थी कि कांग्रेस और सहयोगी दलों के दबाव में ''''ठीक है'''' कहने और फिर संसद के सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री पद का प्रस्ताव ''''ठुकराने'''' से पूर्व 2004 के चुनाव से कुछ महीने पहले ही राहुल-प्रियंका संग बातचीत में मैंने प्रधानमंत्री नहीं बनने का अपना निर्णय ले लिया था।

दिलचस्प यह भी है कि सोनिया गांधी जब डा मनमोहन सिंह को साथ पहली बार राष्ट्रपति कलाम के पास यूपीए सरकार बनाने का दावा करने मनमोहन सिंह को लेकर गई थीं तो उन्हें यह मालूम नहीं था कि वे प्रधानमंत्री बनने वाले हैं।

सोनिया गांधी ने समकालीन भारत की राजनीति में प्रधानमंत्री पद ठुकराने की इस बहुचर्चित घटना से लेकर आपातकाल, इंदिरा गांधी-राजीव गांधी की हत्या समेत बीते करीब 60 साल के अपने राजनीतिक और निजी जीवन के कई अनछुए पहलुओं को अपनी इस आत्मकथा में साझा किया है।

भारत में हार्पर कालिंस द्वारा अंग्रेजी में प्रकाशित यह आत्मकथा पहले ही सियासी सरगर्मी बढ़ा चुकी थी और मंगलवार को बाजार में आते ही पुस्तक प्रेमियों से लेकर राजनीतिक शख्सियतों में इसे खरीदने की होड़ मच गई।

सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री पद ठुकराने के अपने मानसिक द्वंद को साझा करते हुए कहा है कि एक ओर उनका मन इस विचार को पूरी तरह खारिज कर रहा था तो दूसरी तरफ पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी का एहसास हो रहा था जिन्हें उनके इनकार से दुख और निराशा होती।

2004 के चुनाव से कुछ महीने पहले मैंने और मेरे बच्चों ने मेरे प्रधानमंत्री बनने की संभावना पर चर्चा की और एक ने मुझसे सीधे पूछा कि अगर हमारी पार्टी जीत जाती है तो क्या मैं यह पद स्वीकार करूंगी? लगभग नाराजगी जताते हुए मैने कहा ''''बिल्कुल नहीं''''।

उन्होंने फिर पूछा, ''''क्या आप पक्का कह रही हैं?'''' मैंने जोर देकर कहा ''''मैं बिल्कुल साफ हूं।''''

सोनिया ने लिखा है कि राहुल और प्रियंका किसी को भी यह ठीक नहीं लगता था कि वे प्रधानमंत्री बनें क्योंकि वे अपनी दादी और अपने पिता की बेरहम हत्या के सदमे से गुजर चुके थे। उनके लिए इस पद पर रहने का मतलब खतरे का बहुत ज्यादा बढ़ जाना। पहली बार मैंने इस सवाल पर खुलकर अपनी बात रखी थी और बात वहीं खत्म हो गई।

सोनिया ने यह भी खुलासा किया है कि 2004 के पूरे चुनाव के दौरान जब भी उनसे सार्वजनिक रूप से प्रधानमंत्री बनने का सवाल पूछा गया तो स्पष्ट जवाब नहीं दिया क्योंकि पार्टी में नेतृत्व को लेकर नेताओं के बीच आपसी टकराव का खतरा मोल लेना मुनासिब नहीं था।

चुनाव नतीजे आने के बाद अपने घर 10 जनपथ में कांग्रेस के सहयोगी गठबंधन दलों के कुछ नेताओं के साथ पीएम पद के लिए हुई बैठक का उल्लेख करते हुए कहा है कि सभी नेता प्रस्ताव मानने का आग्रह कर रहे थे और वे चुपचाप सुन रही थीं। जब चर्चा खत्म हुई तो पूरी हिम्मत जुटाई और अपनी बात कही तब हंगामा मच गया। मुझे चारों तरफ से घेर लिया गया।

उनमें से एक नेता बोला ''''हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।'''' दूसरे ने कहा ''''मैडम आप ऐसा फैसला नहीं ले सकतीं।'''' मैं अंदर तक हिल गई। मुझे लगा जैसे मुझ पर दबाव डाला जा रहा है। मैंने बहुत धीमी आवाज में कहा, ''''ठीक है''''। मगर मेरी बात पूरी होने का इंतजार किए बिना सभी मुझे बधाई देने लगे।

प्रियंका कमरे के बाहर खिड़की से यह सब देख रही थी और यह सुनकर वह घर में दौड़ कर रोते हुए राहुल के पास गई और बताया कि मां ने नेताओं की बात मान हां कर दी है। इसके बाद राहुल और प्रियंका तेजी से उनके पास आए।

राहुल ने सख्त आवाज में पूछा क्या मैंने हां कर दी है। तब मैंने कहा वे दबाव डाल रहे थे मगर मैं ऐसा नहीं करना चाहती और यह तुम्हें पता है। राहुल ने कहा कि आप पर दबाव डाला जा रहा था और "हमारा क्या? प्रियंका ने कहा "मां किसी के दबाव में आकर ऐसा मत कीजिए। हम दोनों आपकी मदद के लिए यहां हैं।"

सोनिया बताती हैं कि अगली सुबह ही राहुल गांधी को उन्होंने बता दिया कि वह पीएम पद स्वीकार नहीं करेंगी तो राहुल ने मुझे गले लगाते हुए बोला ''''यह बिल्कुल सही फैसला है।''''

इसके बाद संसद के सेंट्रल हाल में पार्टी सांसदों की हुई बैठक में मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री नामित करने के अपने फैसले के दौरान हुए घटनाक्रमों का जिक्र करते हुए कहा है कि जब अपनी ''''अंतरात्मा की आवाज'''' सुनकर पद अस्वीकार करने की बात कही तो वहां भारी हंगामा मच गया।

भाषण छोड़कर उन्हें बाहर जाना पड़ा। कुछ देर बाद जब मनमोहन सिंह को नामित करने का एलान किया तो सभी मान गए।

सोनिया ने यह भी बताया कि जब चुनाव नतीजों के बाद राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के पास सरकार बनाने की प्रक्रिया के लिए जाना था तो किसी एक नेता को साथ लेकर जाने का विचार किया तो वह मनमोहन सिंह थे।

दोनों एक ही कार में साथ गए और आए मगर मनमोहन सिंह को तब तक यह नहीं बताया था कि वे प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

सोनिया के अनुसार उन्होंने मनमोहन सिंह की बेदाग छवि वाले और शासन-प्रशासन की गहरी समझ को देखते हुए उन्हें मालूम था कि देश सुरक्षित हाथों में जा रहा है और उनके नेतृत्व को देखते हुए यूपीए सरकार की कार्यक्षमता को लेकर लोगों के मन में जो संदेह थे वे दूर हो जाएंगे।

कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रणव मुखर्जी की प्रधानमंत्री बनने की इच्छा का भी सोनिया गांधी ने अपने संस्मरण में खुलासा करते हुए लिखा है कि पी चिदंबरम से अपने गहरे मतभेदों के बीच 2010 में एक आर अपनी निराशा जाहिर करते हुए उन्होंने मुझे यह सुझाव देकर चौंका दिया कि अब शीर्ष नेतृत्व में बदलाव का समय आ गया है।

इसे प्रधानमंत्री बनने की उनकी पुरानी इच्छा के संकेत के रूप में समझा और बड़ी विनम्रता से बातचीत का विषय बदल दिया।

सोनिया के अनुसार प्रणव मुखर्जी भले ही इससे निराश हुए हों मगर मेरे प्रति कोई नाराजगी है ऐसा कभी महसूस नहीं होने दिया और 2012 में पार्टी ने उन्हें देश के सर्वोच्च राष्ट्रपति पद के लिए चुना।

सीताराम केसरी को हटाए जाने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष बनी सोनिया गांधी ने 1998 के इस घटनाक्रम का उल्लेख करते हुए लिखा है कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से सीधे वे अपने पूर्ववर्ती सीताराम केसरी के घर गईं और उनके पैर छुए। केसरी ने उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया, उस समय उनकी आंखों में आंसू थे।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।