सोनिया गांधी के संस्मरण पर फिल्म बनाएंगे जग्गा रेड्डी, 2028 में होगी रिलीज
तेलंगाना कांग्रेस नेता जग्गा रेड्डी सोनिया गांधी के संस्मरणों पर एक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म ...और पढ़ें
-1794506616035_m.webp)
सोनिया गांधी के संस्मरणों पर बनेगी फिल्म।
HighLights
सोनिया गांधी के संस्मरणों पर फिल्म बनाने की तैयारी।
जग्गा रेड्डी के नेतृत्व में तेलंगाना कांग्रेस नेता बना रहे फिल्म।
फिल्म 9 दिसंबर 2028 को रिलीज होने की संभावना।
डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के संस्मरण पर फिल्म बनाने की तैयारी है। तेलंगाना कांग्रेस के नेता टी. जयप्रकाश रेड्डी उर्फ जग्गा रेड्डी ने गुरुवार को प्रेट्र से बातचीत में कहा, हमने सोनिया जी की किताब पर आधारित फिल्म बनाने का फैसला किया है। हमने इसे तेलुगु, हिंदी और अन्य सभी भाषाओं में बनाने के बारे में सोचा है।
यह फिल्म व्यावसायिक उद्देश्य से नहीं बनाई जाएगी। इसके लिए किसी से चंदा नहीं लिया जाएगा। फिल्म का खर्च संगारेड्डी विधानसभा क्षेत्र के करीब 50 कांग्रेस नेता आपसी योगदान से उठाएंगे। जग्गा रेड्डी इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
फिल्म की शूटिंग दिल्ली और तमिलनाडु के श्रीपेरंबदूर में करने की योजना है। श्रीपेरंबदूर वही स्थान है, जहां 1991 में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। जग्गा रेड्डी के मुताबिक, सोनिया गांधी की जन्मतिथि यानी नौ दिसंबर को फिल्म से जुड़ा एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
फिल्म को नौ दिसंबर 2028 को रिलीज करने की योजना है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना को लेकर वह तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बी. महेश कुमार गौड़ से भी बातचीत करेंगे। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)