Move to Jagran APP

महिला दिवस पर सोनिया-हेमा ने कहा, महिलाओं का हो सम्मान

सोनिया गांधी ने महिला दिवस के मौके पर कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान हैं वहीं भाजपा नेता और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी कहा महिलाओं का समाज में सम्मान होना चाहिए।

By Atul GuptaEdited By: Published: Tue, 08 Mar 2016 12:42 PM (IST)Updated: Tue, 08 Mar 2016 03:36 PM (IST)
महिला दिवस पर सोनिया-हेमा ने कहा, महिलाओं का हो सम्मान

नई दिल्ली। अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर आज संसद में भी महिलाओं को सम्मान देते हुए सदन में अपने विचार रखने का मौका दिया गया। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कांग्रेस द्वारा महिलाओं के विकास के लिए उठाए गए विकास कार्यक्रमों के बारे में बताया। सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायत में महिलाओं को आरक्षण दिया था। उन्होंने ये भी कहा कि देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान हैं।

loksabha election banner

सोनिया गांधी ने कहा कि राजीव गांधी ने पंचायत में महिला आरक्षण दिया। उन्होंने ये भी कहा कि देश में महिलाओं ने कई सफलताएं हासिल की देश के विकास में महिलाओं का अहम योगदान है। कांग्रेस अध्यक्षा ने ये भी कहा कि हम सबमें समाज में महिलाओ के खिलाफ फैल रही बुराईयों के खिलाफ खड़े होने का साहस होना चाहिए।

इस मौके पर भाजपा नेता और मथुरा से भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने भी कहा कि भारत में नारी शक्ति को दुर्गा और लक्ष्मी के रूप में पूजा जाता है। उन्होंने कहा कि बेटी जो बहु बनकर आती है उसका मान सम्मान होना चाहिए और महिलाओं का समाज में सम्मान होना चाहिए।

पढ़ें-महिला दिवस के अवसर पर बाइक से संसद पहुंचीं सांसद रंजीता रंजन


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.