विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अभी भी जिंदा हूं, भरोसा मिला तो आज ही तोड़ दूंगा अनशन', अस्पताल से सोनम वांगचुक का वीडियो संदेश

Published: Wed, 22 Jul 2026 08:19 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jul 2026 08:37 PM (IST)

25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अस्पताल से एक वीडियो संदेश जारी किया है।

HighLights

  1. सोनम वांगचुक 25 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं।

  2. उन्होंने अस्पताल से एक वीडियो संदेश जारी किया।

  3. वांगचुक ने कहा, 'मैं अभी भी जिंदा हूं'।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। 25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने सोशल मीडिया पर वीडियो मैसेज शेयर किया है। वांगचुक ने कहा- 'मैं अभी भी जिंदा हूं'।

सोनम वांगचुक ने बताया कि उनका इतने दिनों में 11 किलो वजन कम हो गया है, लेकिन वो अभी भी अनशन पर बैठे हैं।

सोनम वांगचुक ने शेयर किया वीडियो मैसेज

सोनम वांगचुक ने वीडियो में कहा, नमस्कार साथियों, मैं अभी भी जिंदा ही हूं। ये 25वां दिन है मेरे अनशन का। 25वें दिन तक मेरा लगभग 11 किलो वजन कम हुआ है और काफी मांसपेशियां कम होने लगी हैं, मगर ठीक ही हूं।

वांगचुक ने बताया, कल रात को मुझे सफदरगंज से गुड़गांव के एक निजी अस्पताल में लाया गया है। मैं उन सभी छात्रों को दाद देना चाहता हूं, जिन्होंने शांतिपूर्ण तरीके से खुद पर लाठियां खाते हुए और वापस कोई हमला न करते हुए आपने सब्र से काम लिया।

इससे मेरा दिल बहुत ही पिघल गया, क्योंकि उन पर बहुत की बर्बरता से हमले हो रहे थे, इसलिए मैंने अपना अनशन जारी रखने का फैसला किया था।

'आज ही अनशन तोड़ूंगा'

इस दौरान मुझसे कई नेतागण अनशन तोड़ने की अपील के साथ मिलने आए, जिसमें शासक दल के मंत्री भी आए। उन्होंने मुझसे अपील की कि मैं अनशन तोड़ूं और वापस देश सेवा में लग जाऊं। मैं खुद भी यही चाहता हूं।

मैं सरकार से अपील करता हूं कि वो ऐसे ताकत और बल का प्रयोग न करें। मुझे सरकार से आश्वासन चाहिए कि बच्चों पर FIR न की जाए और मुझे ये आश्वासन मिल जाएगा तो मैं इस पर और नेतागणों की अपील पर अनशन आज ही तोड़ूंगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।