विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अमित शाह की बैठक, नड्डा की चिट्ठी और सोनम की पत्नी को फोन... वांगचुक के अनशन टूटने की इनसाइड स्टोरी

Published: Fri, 24 Jul 2026 10:28 AM (IST)

केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने 26 दिनों की अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। सरकार ने ...और पढ़ें

सोनम वांगचुक ने कैसे तोड़ा अनशन? (फोटो- ANI)

सोनम वांगचुक ने कैसे तोड़ा अनशन? (फोटो- ANI)

HighLights

  1. सोनम वांगचुक ने 26 दिन की भूख हड़ताल समाप्त की

  2. केंद्र सरकार ने परीक्षा सुधारों पर नया विधेयक लाने का वादा

  3. प्रदर्शनकारियों पर कोई कानूनी कार्रवाई न करने का भरोसा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन और 26 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक की गिरती सेहत ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी थी। सरकार के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी। क्रेंद सरकार ने सोनम वांगचुक को आश्वासन देकर उनका अनशन तोड़वाया।

सोनम वांगचुक ने केंद्र सरकार के आश्वासन के बाद गुरुवार रात अपनी 26 दिन लंबी भूख हड़ताल समाप्त कर दी। वांगचुक ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में वरिष्ठ केंद्रीय मंत्रियों जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में अपनी भूख हड़ताल तोड़ी। अब सवाल यह है कि आखिर सरकार ने वांगचुक को अनशन तोड़ने के लिए कैसे राजी किया? चलिए जानते हैं....

sonam (2)

4 घंटे की मैराथन बैठक

दरअसल, छात्रों के आंदोलन और सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ 4 घंटे लंबी मैराथन बैठक की। चर्चा के दौरान सरकार ने सोनम वांगचुक द्वारा उठाई गई मांगों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का फैसला किया, साथ ही उनके स्वास्थ्य और कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी।

vangchu letter (1)

गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो से फोन पर बात कर भरोसा कायम किया गया। उन्हें आश्वासन दिया कि सरकार कार्यकर्ता द्वारा उठाए गए मुद्दों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। जितेंद्र सिंह ने गीतांजलि अंगमो से वांगचुक को भूख हड़ताल समाप्त करने के लिए मनाने का भी आग्रह किया।

जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह पहुंचे मेदांता अस्पताल

इसके बाद देर रात जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह ने मेदांता अस्पताल में वांगचुक से मुलाकात की और उन्हें सरकार का आश्वासन पत्र व्यक्तिगत रूप से सौंपा। उन्होंने सोनम वांगुचक को आश्वासन दिया गया कि कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) के ढांचे के तहत एक नया विधेयक अगले सप्ताह संसद में पेश किया जाएगा। उम्मीद है कि इस प्रस्ताव को आज कैबिनेट की मंजूरी मिल जाएगी।

कार्रवाई न करने का आश्वासन

अस्पताल में वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो और अन्य लोगों की उपस्थिति में जेपी नड्डा ने सरकार के आश्वासनों को पढ़ते हुए कहा, "सरकार दिल्ली के जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने वालों और 20 जुलाई, 2026 को संसद तक मार्च में भाग लेने वालों के खिलाफ मामले दर्ज न करने के प्रति सकारात्मक है।" नड्डा ने आश्वासन वाली एक चिट्ठी भी सोनम वांगचुक को दी।

vangchu letter

सरकार ने विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने सहित अन्य मांगों पर भी कार्रवाई करने की इच्छा व्यक्त की। साथ ही कहा कि सरकार ने पहले ही संसद में पेपर लीक और परीक्षाओं के लिए शिक्षा सुधारों पर चर्चा का आश्वासन दिया है।

साथ ही नड्डा ने सोनम वांगचुक की एक अन्य मांग का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार हाल ही में हुए NEET पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे पर भी सकारात्मक रूप से विचार कर रही है। जिसके बाद सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ा।

लद्दाख लौटने से पहले छात्रों से करेंगे मुलाकात

अपना व्रत तोड़ने के बाद सोनम वांगचुक ने लद्दाख लौटने की इच्छा व्यक्त की। वांगचुक ने यह भी आश्वासन दिया कि लद्दाख लौटने से पहले, वह आंदोलन से जुड़े छात्रों और समर्थकों के साथ बातचीत करेंगे।

पीएम मोदी ने की स्वस्थ होने की कामना

वांगचुक द्वारा अपनी भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, "मैं सोनम जी से आग्रह करता हूं की वो डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूं कि सोनम जी स्वस्थ रहें।"

शांतिपूर्ण बातचीत जारी रखेंगे

सोनम वांगचुक ने सरकार को यह भी आश्वासन दिया कि वह शांतिपूर्ण और रचनात्मक बातचीत की वकालत करना जारी रखेंगे और प्रदर्शनकारियों को बातचीत की प्रक्रिया आगे बढ़ने के दौरान धैर्य बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करेंगे।

यह भी पढ़ें- धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा देंगे या नहीं? सरकार ने सोनम वांगचुक से क्या-क्या कहा

यह भी पढ़ें- सोनम वांगचुक की वो तीन मांगें जिन पर बनी सहमति, 26 दिन बाद खत्म किया अनशन