यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sonam Raghuvanshi: शादी से पहले ही राजा से झगड़ा, राज के घर जाती थी सोनम; उज्जैन में क्या हुआ था?
Sonam Raghuvanshi इंदौर में सोनम रघुवंशी ने राजा को मारने की साजिश रची जिसके लिए उसने हनीमून से पहले राजा ...और पढ़ें

जेएनएन, इंदौर। राजा रघुवंशी के भाई विपिन के अनुसार, सोनम हर हाल में राजा को मारना चाहती थी। हनीमून पर जाने के पहले सोनम ने राजा का वजन भी करवाया था। राजा 59 किलो और सोनम 67 किलो थी। सोनम ने पूछताछ में पहाड़ी से फेंकने की साजिश भी स्वीकारी है। संभवत: उसने वजन भी इसी लिए करवाया था।
शादी से पहला झगड़ा
राजा के स्वजन का तो यह भी आरोप है कि सोनम की मां को जानकारी थी। वह शादी से पहले ही राजा से झगड़ा कर रही थी। उसने सूट सिलवाने की बात पर राजा से अपमानित महसूस किया था।
सोनम-राज की फोन पर बातचीत
इसके पहले वह रिश्तेदार की शादी में राजा को उज्जैन ले गई और उससे बात तक नहीं की। राजा को अकेला छोड़कर सोनम राज से फोन पर बात कर रही थी।
सोनम राज के घर जाती थी
स्वजन ने यह भी बताया कि राज की मां चुन्नीबाई और बहन सोहानी को भी दोनों के रिश्ते के बारे में जानकारी थी। घर के समीप रहने वाली युवती ने बताया सोनम राज के घर आती थी। उसकी देखभाल को लेकर चुन्नीबाई को समझाती थी।
गोविंद के ऑफिस और गोदाम पर भी सन्नाटा
सोनम अपने भाई गोविंद का कामकाज भी संभालती थी। गोविंद का प्लायवुड लेमिनेट का व्यवसाय है। उसका मंगल सिटी में श्रीबालाजी एक्टेरियो के नाम से ऑफिस है। चौकीदार ने बताया सोनम कभी-कभी आफिस में आती थी। राज से उसकी इसी जगह मुलाकात हुई थी।
जब राजा को बुलाया ऑफिस
एक बार राजा को भी ऑफिस में बुलाया था। राजा की हत्या के बाद से ऑफिस बंद है। गोविंद का लसूड़िया मोरी स्थित कमल विहार कालोनी में गोदाम है। कर्मचारी राहुल ने बताया राज काम के सिलसिले में आता था। कुछ दिनों से गोदाम भी बंद कर दिया गया है।
