शर्मनाक: जायदाद के लिए बेटों ने उछाली पिता की अस्थियां
वाकई इंसान को रिश्तों से ज्यादा दौलत से मोहब्बत होती है। यहां तो बेटे ही इसकी मिसाल बन गए। पिता की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि श्मशानघाट पर बेटे जायदाद के लिए भिड़ गए। पिता की अस्थियां तक उछाल दीं।
जागरण संवाददाता, बठिंडा। वाकई इंसान को रिश्तों से ज्यादा दौलत से मोहब्बत होती है। यहां तो बेटे ही इसकी मिसाल बन गए। पिता की चिता की आग अभी ठंडी भी नहीं हुई थी कि श्मशानघाट पर बेटे जायदाद के लिए भिड़ गए। पिता की अस्थियां तक उछाल दीं।
विवाद बढ़ा तो वहां एक अन्य संस्कार के लिए जमा लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। मॉडल टाउन फेज वन के जंगीर सिंह का बीते दिनों निधन हो गया था। उनकी अंतिम रस्में मंगलवार दोपहर दाना मंडी स्थित रामबाग श्मशानघाट में चल रही थीं। जंगीर का एक बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के साथ पिता की अस्थियां चुनने लगा तो दूसरे बेटे, उसके पारिवारिक सदस्यों, बहनों व दामाद में जायदाद को लेकर बहस शुरू हो गई।
पढ़ें : बेटी की लाश को गांव में घुमाया, फिर दफनाया
माहौल तनावपूर्ण हो गया और दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। एक सदस्य ने अस्थियां भी उछाल दीं। झड़प में सुखचैन सिंह, उसकी पत्नी तेज कौर और सुखचैन सिंह के भाई का दामाद पप्पू सिंह घायल हो गए। विवाद बढ़ता देखकर अन्य संस्कार में आए लोगों ने दोनों पक्षों को घेर लिया और खूब पिटाई कर दी।
पढ़ें : वह तो कफन ओढ़कर पहुंच गया घाट
सूचना मिलने पर नौजवान वेलफेयर सोसायटी के सदस्य मौके पर पहुंचे और घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। कोतवाली पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।