विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'चाबी लेने जा रहा हूं', सुरक्षाकर्मियों ने आत्महत्या करने से रोका; बेकरी मालिक ने छत पर वापस जाकर लगाई छलांग

Published: Fri, 06 Feb 2026 06:21 PM (IST)Updated: Fri, 06 Feb 2026 07:22 PM (IST)

सोलापुर में मशहूर मल्टानी बेकरी के मालिक सुनील सदरंगानी ने पनाश अपार्टमेंट्स की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

सुरक्षाकर्मियों ने आत्महत्या करने रोका बेकरी मालिक ने वापस जाकर लगाई छलांग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

सुरक्षाकर्मियों ने आत्महत्या करने रोका बेकरी मालिक ने वापस जाकर लगाई छलांग (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सोलापुर से एक दुखद खबर सामने आई है। शहर की मशहूर मल्टानी बेकरी के मालिक और उद्यमी सुनील मोटीलाल सदरंगानी ने एक इमारत की 17वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना विजयपुर रोड स्थित पनाश अपार्टमेंट्स की है।

सुनील सदरंगानी दोपहर के समय पनाश अपार्टमेंट्स पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से ऊपर जाना चुना और सीधे 17वीं मंज़िल पर पहुंचे। वहां छत पर लोगों ने उन्हें परेशान हालत में देखा।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में सदरंगानी छत पर खड़े दिखाई दे रहे हैं और, उनके हाथ प्रार्थना की मुद्रा में जुड़े हुए हैं। उनकी ऐसी हालत देखकर वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बिल्डिंग के सुरक्षा गार्ड को सूचना दी।

सुरक्षा गार्ड ने रोका, फिर भी लौटकर लगाई छलांग

सूचना मिलते ही सुरक्षा गार्ड छत पर पहुंचा और काफी समझाने के बाद सदरंगानी को किनारे से नीचे ले आया। कुछ देर के लिए वह शांत भी हो गए। इसके बाद उन्होंने गार्ड से कहा कि उनकी चाबियां ऊपर छूट गई हैं।

चाबियां लाने का बहाना बनाकर वह फिर से 17वीं मंजिल पर गए और वहां से छलांग लगा दी। नीचे गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नजदीकी पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। फिलहाल इस बात की पड़ताल की जा रही है कि सुनील सदरंगानी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना के पीछे की वजह साफ हो सकेगी।

सबरीमाला सोना चोरी मामले में ED की सख्ती जारी, पूर्व TDP अधिकारी से की पूछताछ