सबरीमाला सोना चोरी मामले में ED की सख्ती जारी, पूर्व TDP अधिकारी से की पूछताछ
ईडी ने सबरीमाला सोना चोरी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग पहलू की जांच के तहत टीडीबी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस. ...और पढ़ें
-1770378298542_m.webp)
सबरीमाला सोना चोरी मामले में ED की बड़ी कार्रवाई पूर्व TDP अधिकारी से हुई पूछताछ (फाइल फोटो)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टीडीबी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारी एस. श्रीकुमार से यहां ईडी ने सबरीमाला सोने के नुकसान की घटना के मनी लॉंड्रिंग के पहलू की जांच के तहत पूछताछ की।
श्रीकुमार इस मामले में छठे आरोपित हैं, जो द्वारपालक (रक्षक देवता) की मूर्तियों से सोने की चोरी से संबंधित है, जिसकी जांच विशेष जांच दल (एसआईटी) कर रही है। उन्हें 29 जनवरी को कोल्लम की सतर्कता अदालत द्वारा जमानत दी गई थी।
समन के बाद ED कार्यालय में हुए पेश
उन्हें श्रीकोविल (मुख्य गर्भगृह) के दरवाजों से सोने के नुकसान से संबंधित दूसरे मामले में आरोपित के रूप में पेश नहीं किया गया। ईडी के सूत्रों के अनुसार श्रीकुमार को एक समन के बाद सुबह 10 बजे एजेंसी के कार्यालय में पेश होना पड़ा।
श्रीकुमार उस समय सबरीमाला में प्रशासनिक अधिकारी थे जब द्वारपालक की मूर्तियों को सोने की परत चढ़ाने के लिए चेन्नई ले जाया गया था और उन्होंने संबंधित दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे। ईडी ने पूर्वटीडीबी प्रशासनिक अधिकारी मुरारी बाबू से भी पूछताछ की थी।
चल रहा है मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस
एसआईटी द्वारा जांच किए जा रहे दोनों मामलों के आरोपितों को भी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच का सामना करना पड़ रहा है और उनसे पूछताछ की जाएगी। ईडी जल्द ही मुख्य आरोपित उनिकृष्णन पोटी को समन जारी करेगा, जो एसआइटी मामले में जमानत के बाद जेल से रिहा हुए थे।
