विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मध्य प्रदेश: सोशल मीडिया की रील ने बनाया लखपति, पन्ना में पट्टे पर लिए खदान निकले 4 हीरे

Published: Fri, 02 Oct 2026 09:35 PM (IST)

झांसी के एक दंपती ने पन्ना में हीरा खदान का पट्टा लेने के छह महीने बाद 5.16 कैरेट के चार ...और पढ़ें

झांसी के दंपती को पन्ना खदान में मिले चार हीरे।

झांसी के दंपती को पन्ना खदान में मिले चार हीरे।

HighLights

  1. झांसी के दंपती को पन्ना खदान में मिले चार हीरे।

  2. 5.16 कैरेट के हीरों की अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये।

  3. दंपती बच्चों की शिक्षा और व्यवसाय में लगाएगा यह राशि।

डिजिटल डेस्क पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की खदान से हीरा मिलने की एक रील इंटरनेट मीडिया में देखने के बाद उत्तर प्रदेश के झांसी जिले निवासी दंपती राजकुमार श्रीवास व गुड्डी देवी ने यहां छह माह पहले हीरा खदान का पट्टा लिया था। खदान से उन्हें एक साथ 5.16 कैरेट के चार हीरे मिले हैं। जिन्हें उन्होंने हीरा कार्यालय में जमा कर दिया है।

हीरे के पारखी अनुपम सिंह ने बताया कि दो हीरे उज्जवल व दो मटमैले किस्म के हैं। इनकी अनुमानित कीमत लगभग 12 लाख रुपये आंकी गई है। हीरा कार्यालय में वर्तमान में 168 हीरे जमा हैं, जो 374 कैरेट व 38 सेंट के हैं।

हीरों की नीलामी अक्टूबर माह के अंत तक या नवंबर में हो सकती है। बता दें कि पन्ना में दो साल से हीरों की नीलामी नहीं हुई है। हीरा मिलने पर गुड्डी देवी ने कहा कि वह इस राशि का उपयोग बच्चों को अच्छी शिक्षा और व्यवसाय बढ़ाने पर करेंगी।

यह भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में आदिवासी बच्चों की मौत पर भड़का JMM, जेपी नड्डा और MP के सीएम से मांगा इस्तीफा