विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

छोटा सा कदम, बड़ा संदेश, NCC कैडेट को सैल्यूट कर सीएम वीडी सतीशन ने जीता दिल

Published: Mon, 16 Nov 2026 04:10 PM (IST)

केरल के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एर्नाकुलम में एक कार्यक्रम के दौरान एक एनसीसी कैडेट को सम्मानपूर्वक सैल्यूट किया।

HighLights

  1. सीएम वीडी सतीशन ने एनसीसी कैडेट को सम्मानपूर्वक सैल्यूट किया।

  2. उनका यह सहज भाव सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ।

  3. मुख्यमंत्री के इस व्यवहार की जनता ने खूब प्रशंसा की।

डिजिटल डेस्क, तिरुवनंतपुरम। केरलम के मुख्यमंत्री वीडी सतीशन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। यह वीडियो किसी राजनीतिक भाषण या किसी बड़े एलान की घोषणा का नहीं है, बल्कि एक ऐसे वाक्या का है, जिसने लोगों को दिल जीत लिया।

दरअसल, मुख्यमंत्री वीडी सतीशन एर्नाकुलम के टाउन हॉल में सड़क सुरक्षा से जुड़े एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। इसी दौरान एक एनसीसी कैडेट मंच पर पहुंची और सीएम को एक पौधा भेंट किया, जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को सैल्यूट किया। इसी दौरान सतीशन पौधे को मेज पर रखने लगे और उनका ध्यान कैडेट की तरफ नहीं गया।

NCC कैडेट को सैल्यूट कर सीएम वीडी सतीशन ने जीता दिल

एनसीसी कैडेट मुख्यमंत्री के सामने सैल्यूट की मुद्रा में खड़ी रही, और सीएम पौधा मेज पर रखकर अपनी सीट पर बैठने लगे। इसी दौरान उनका ध्यान सैल्यूट करती कैडेट की तरफ गया और उन्होंने अपनी सीट वापस खड़े होकर हुए और महिला कैडेट के सैल्यूट करने लगे। सतीशन का कैडेट को सैल्यूट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर यूजर्स सीएम वीडी सतीशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, सम्मान सभी का होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने बहुत अच्छा किया। एक अन्य यूजर ने मुख्यमंत्री के व्यवहार को सहज और सम्मानजनक बताया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।